जन्मदिन पर सलमान खान को मिले करोड़ों के गिफ्ट, जानिए किसने क्या दिया?
जन्मदिन पर सलमान खान को मिले करोड़ों के गिफ्ट, जानिए किसने क्या दिया?
Share:

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने बीते 27 दिसंबर को अपना 56वां जन्मदिन मनाया था। उनके इस जन्मदिन को उन्होंने बहुत खास अंदाज में मनाया। आपको बता दें कि अभिनेता ने अपने पनवेल फार्महाउस पर अपना जन्मदिन मनाया। इस जन्मदिन के सेलिब्रेशन में कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए थे। वहीं जन्मदिन पर भाईजान को कई मंहगे तोहफे उनके दोस्तों और फैमिली ने दिए। अब उन्ही उपहारों की जानकारी सामने आई है। एक मशहूर वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान के जन्मदिन पर उनकी खास दोस्त कैटरीना कैफ ने उन्हें एक सोने का ब्रेसलेट उपहार में दिया है। जी हाँ और इस ब्रेसलेट की कीमत 2-3 लाख रुपये बताई जा रही है।

वहीं अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने सलमान को चोपर्ड ब्रांड की एक घड़ी गिफ्ट की है। जिसकी कीमत 10 से 12 लाख बताई जा रही है। इसके अलावा अभिनेता संजय दत्त ने उन्हें एक हीरे का ब्रेसलेट गिफ्ट किया है। इसकी कीमत 7-8 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही सलमान के सबसे छोटे भाई सोहेल ने उन्हें एक बीएमडब्ल्यू एस 1000 आरआर उपहार में दी है, जिसकी कीमत 23-25 ​​लाख के आसपास है। वहीं अरबाज खान ने उन्हें एक ऑडी आरएस क्यू8 भेंट की, जिसकी कीमत 2-3 करोड़ है।

इसके अलावा बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने कथित तौर पर सलमान को एक चमड़े की जैकेट गिफ्ट में दी है, जिसकी कीमत 27-29 लाख रुपये है। इसी के साथ अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने उन्हें एक सोने और हीरे का कंगन दिया है, जिसकी कीमत 16-17 लाख बताई जा रही है। इन सभी से हटकर सलमान के पिता सलीम ने अपने लाडले बेटे को जुहू में एक अपार्टमेंट गिफ्ट किया है। इसकी कीमत भी करोड़ों में है। इसी के साथ सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने उन्हें रोलेक्स की एक घड़ी गिफ्ट में दी है, जिसकी कीमत 15-17 लाख रुपये है। वहीं उनके बहनोई आयुष ने उन्हें सोने की चेन गिफ्ट की है। जिसकी कीमत 73,000-75,000 हजार रुपये है।

बिग बॉस में मचेगा धमाल, धर्मेंद्र से लेकर ये स्टार्स करेंगे शो में शिरकत

'सलमान में इतना जहर था कि काटने वाला सांप मर गया होगा': KRK

VIDEO: अपनी भांजी संग तम्मा-तम्मा गाने पर जमकर थिरके सलमान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -