Video: सलमान खान ने धूम-धाम से मनाया जन्मदिन, पहुँचते ही शाहरुख़ खान ने लगा लिया गले
Video: सलमान खान ने धूम-धाम से मनाया जन्मदिन, पहुँचते ही शाहरुख़ खान ने लगा लिया गले
Share:

बॉलीवुड के 'दबंग' हीरो सलमान खान का आज जन्मदिन है। आज सलमान 57 साल के हो गए हैं। जी हाँ और सलमान ने अपने बर्थडे के खास मौके पर अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के लिए ग्रैंड पार्टी होस्ट की। अभिनेता के बर्थडे बैश में बी टाउन के कई सेलेब्स ने शामिल होकर पार्टी की शान बधाई। इस दौरान शाहरुख खान ने भी सलमान की बर्थडे पार्टी में पहुंचकर दबंग खान को सरप्राइज दिया। जी दरअसल सलमान खान हर साल अपने बर्थडे को धमाकेदार अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं। ऐसे में इस बार भी उन्होंने अपने बर्थडे पर ग्रैंड पार्टी की। आपको बता दें कि सलमान ने मीडिया के साथ भी अपने जन्मदिन का जश्न मनाया। इस दौरान उन्होंने पैपराजी को फुल स्वैग में पोज दिए और उनके साथ केक भी काटा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

'साजिद खान ने मेरे ब्रेस्ट पर हाथ फेरा फिर जींस में हाथ...', अब इस एक्ट्रेस ने किया हैरतंअगेज खुलासा

केवल यही नहीं बल्कि इसके अलावा सलमान ने जन्मदिन पर अपने फैंस का उनके प्यार और विशेज के लिए शुक्रिया भी अदा किया। आपको बता दें कि सलमान खान ने अपने बर्थडे पार्टी में ग्रैंड एंट्री मारी। इस पार्टी में वो ऑल ब्लैक लुक में दबंग अंदाज में पहुंचें। इस दौरान सलमान ने पैपराजी को भी कई पोज दिए। जी हाँ और सलमान का स्टाइल और किलर एटीट्यूड देखकर फैंस खुश हो गए। आपको बता दें कि सलमान खान के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए शाहरुख खान भी पार्टी में शामिल हुए। जी हाँ और शाहरुख पार्टी में थोड़ा देर से पहुंचें, लेकिन उन्होंने अपनी धमाकेदार एंट्री से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

आपको पता ही होगा सलमान खान हमेशा अपना जन्मदिन पनवेल के फार्म हाउस में मनाते आ रहे हैं, लेकिन इस साल उन्होंने अपना जन्मदिन अपनी बहन अर्पिता के घर पर मनाया। जी हाँ और इस मौके पर बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों ने सलमान की पार्टी की रौनक बढ़ाई। इस लिस्ट में सुनील शेट्टी, सोनाक्षी सिन्हा, तब्बू, यूलिया वंतूर, अरबाज खान, सोहेल खान, जेनेलिया डिसूजा, रितेश देशमुख, कार्तिक आर्यन जैसे कई बड़े सितारे सलमान के जन्मदिन को खास बनाने पहुंचें। अब अगर सलमान खान की बात करें तो वह जल्द कई धमाकेदार फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

'इस एक्ट्रेस को सिगरेट से जलाकर मार-पीट करते थे सलमान खान', हो चुके हैं कई चौकाने वाले खुलासे

शादी के कार्ड बंटने के बाद सलमान ने बदला था फैसला, इस एक्ट्रेस से करते थे बहुत प्यार

आखिर क्यों सलमान से अलग हो गईं थीं ऐश्वर्या राय, सालों बाद खोले थे एक्टर के घिनौने राज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -