जन्मदिन विशेष: जिंदगी के हर उतार चढ़ाव को दबंगता से किक करता जनता का हीरो सलमान
जन्मदिन विशेष: जिंदगी के हर उतार चढ़ाव को दबंगता से किक करता जनता का हीरो सलमान
Share:

सलमान खान! यह एक ऐसा नाम हैं जिसे भारत का बच्चा बच्चा जानता हैं।। सलमान खान के चाहने वालों की तादाद करोड़ों मे हैं। वही कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें सलमान पसंद नहीं हैं। लेकिन एक बात जो सलमान खान को सब से अलग करती हैं वह हैं आप चाहे सलमान से प्यार करें या फिर नफरत। लेकिन आप उन्हें नज़र अंदाज़ तो कतई नहीं कर सकते। जब वह ऑन स्क्रीन या ऑफ स्क्रीन आते हैं तो उनके रुतबे और पोपुलरिटी को हर कोई महसूस कर सकता हैं। सलमान अपनी संस्था 'बिंग ह्यूमन' और दिल खोल कर दान धरम करने के कारण कई लोगों के दिल में खास जगह बनाए हुए हैं। 

आज 27 दिसम्बर 2015 को बॉलीवुड का यह दबंद एक्टर अपनी जिंदगी के पूरे 50 वर्ष पूरे करने जा रहा हैं। सलमान खान का जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में 1965 मे हुआ था। सलमान का पूरा नाम अब्दुजल रशीद सलीम सलमान खान हैं। वैसे तो सलमान अपने पिता सलीम खान की तरह एक कामयाब लेखक बनना चाहते थे लेकिन शायद किस्मत उन्हें बॉलीवुड का सबसे लोकप्रिय सितारा बनाना चाहती थी। 50 साल की इस दहलीज पर सलमान की जिंदगी में अब तक कई उतार चढ़ाव आए। सलमान ने अपनी जिंदगी मे आई खुशियों को और गम के तूफानो को किस कदर हैंडल किया, आइए जानते हैं। 
सलमान का फिल्मी सफर:

1988 मे सलमान ने पहली बार बॉलीवुड मे बतौर सहायक कलाकार काम किया। यह फिल्म थी 'बीवी हो तो एसी'। इस फिल्म मे फ़ाहरुख और रेखा जैसे सितारों के होने के बावजूद सलमान खान के काम की सरहाना की गई। 

1989 में सलमान खान की झोली में बतौर हीरो पहली फिल्म 'मैंने प्यार किया' आई। इस फिल्म की कामयाबी ने सलमान खान को घर घर फेमस कर दिया। 

उसके बाद सलमान की कई फिल्मे आई लेकिन 1994 में आई उनकी दो फिल्में 'अंदाज़ अपना अपना' और 'हम आपके हैं कौन' ने सलमान की पोपुलरिटी को नए स्तर पर पहुंचा दिया। 

1999 में सलमान खान की दो फिल्मों ने सलमान खान को हर दिल का चहेता बना दिया। पहली फिल्म थी 'हम दिल दे चुके सनम' जिसमे सलमान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी को लोगो ने काफी पसंद किया। इसी वर्ष उनकी दूसरी फिल्म आई 'हम साथ साथ हैं' इस फिल्म में उनके शांत और शर्मीले रूप को काफी पसंद किया गया। 

इन फिल्मों के बाद सलमान की किस्मत के सितारे डूबने लगे थे। उनकी फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही थी। तभी 2003 में भाई ने 'तेरे नाम' फिल्म के जरिए जोरदार वापसी की। इस फिल्म मे सलमान की एक्टिंग, हैयर स्टाइल, और संवाद को खूब पोपुलरिटी मिली। 

इसके बाद सलमान ने कई कॉमेडी फिल्में जैसे कि 'मुझ से शादी करोगी', 'नो एंट्री' और 'पार्टनर' की। लेकिन इन फिल्मों के अलावा सलमान की बाकी फिल्में फिर से बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ने लगी।

2009 में सलमान ने फिर से वापसी करते हुए बॉलीवुड में 100 करोड़ के क्लब को जन्म दिया। सलमान की इस हिट फिल्म ने 136 करोड़ का बिजनेस किया। लेकिन सलमान के लिए यह काफी नहीं था। अपनी अगली फिल्म 'दबंग' के जरिए उन्होने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का कलेक्शन कर डाला। इसके बाद भाई ने पीछे मूड़ कर नहीं देखा और अपना रुतबा कायम रखते हुए 'दबंद 2' मे 250 करोड़ और 'किक' में 350 करोड़ तक की कमाई की। 

2015 में सलमान ने वह कारनामा कर दिखाया जो आज तक कोई भी बॉलीवुड एक्टर नहीं कर पाया था। सलमान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' ने बॉक्स ऑफिस के अब तक के सारे रेकॉर्ड तोड़ 600 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। इस फिल्म को सलमान की अभी तक की बेस्ट फिल्म माना गया। उनकी एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हुई। इस वर्ष सलमान की एक और फिल्म आई 'प्रेम रतन धन पायों' इस फिल्म में सलमान के पुराने अवतार 'प्रेम' की वापसी हुई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ की कमाई की।

इसके अलावा भाई टेलेविजन स्क्रीन पर भी छाए रहे। सलमान खान ने टीवी शो 'बिग बॉस' को एक नए लेवल पर पहुंचा दिया। आज सलमान टीवी के सब से ज्यादा पोपुलर एंकर में से एक हैं।  

सलमान की लव लाइफ: कई मींगल्स के बाद भी सिंगल

सलमान अक्सर अपनी लव लाइफ के कारण भी चर्चा में रहे हैं। फिल्मों में आने से पहले सलमान का पहला प्यार था संगीता बीजलानी। उस समय संगीता सलमान की तुलना में काफी बड़ी स्टार थी। 

संगीता के बाद सलमान की जिंदगी में 19 साल की पाकिस्तानी मूल की खूबसूरत एक्ट्रेस सोमी अली आई। सलमान और सोमी का रिश्ता काफी अच्छा चल रहा था, लेकिन सलमान की शराब की लत और एब्यूसिव व्यवहार के चलते सोमी 1999 में उन्हें छोड़कर चली गई। 

दोनों के ब्रेकअप के बाद सलमान की जिंदगी में ऎश्वर्या राय की एंट्री हुई।  यह जोड़ी सब से ज्यादा पोपुलर रही। ऎश्वर्या राय के साथ सलमान खान के अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी। दोनों 1999 में फिल्म “हम दिल दे चुके सनम” की शूटिंग के दौरान करीब आएं। 2002 में दोनों का ब्रेकअप हो गया और ऎश्वर्या के परिवार ने सलमान के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई। 

ऎश्वर्या के बाद सलमान उन्हीं की तरह दिखने वाली स्नेहा उल्लाल को इंडस्ट्री में लाएं। लेकिन उनके बीच कुछ खास नहीं हुआ। फिर सलमान की लाइफ में  एंट्री हुई कैटरीना कैफ की। सलमान ने कैटरीना के डूबते करियर को सराहा दिया और आज वह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज में शुमार हैं। सलमान कैटरीना को लेकर बहुत सीरियस थे, लेकिन इस बार भी सलमान के प्यार को मंजिल नहीं मिल पाई। 2010 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। 

सलमान का नाम रोमानियन एक्टर-एंकर लुलिया वेंतुर से भी जुड़ा। सलमान के एक विदेश ट्रिप के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। सलमान और लुलिया की गुपचुप सगाई की अफवाहें भी इंटरनेट पर छाई रही। 

इन सब लव अफेयर्स के बाद भी सलमान आज सिंगल हैं। लेकिन 50 साल के पूर हो जाने के बाद भी आज वो मोस्ट वांटेड बेचलर हैं। 

विवादों से पुराना नाता:

लव लाइफ के अलावा सलमान एक और बात को लेकर सुर्खियां बटोरते रहे, विवाद और कांट्रोवर्सी। 

1999 में सलमान खान को फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ के दौरान विलुप्त होते चिंकारा और काले हिरण के शिकार के लिए दोषी ठहराया गया। 

2002 में सलमान पर मुंबई की एक बेकरी के पास फुटपाथ पर सो रहे लोगों के ऊपर कार चढ़ा देने का गंभीर आरोप लगा। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। इसी साल सलमान ऐश्वर्या राय के साथ हिंसात्मक व्यवहार की घटनाओं को लेकर भी बदनाम रहें।

2003 में सलमान की विवेक ओबराय के साथ ऐश्वर्य राय को लेकर कथित रूप से कहासुनी भी हुई। वहीं 2008 में गणेश पूजा में शामिल होने की वजह से उन पर फतवा जारी हुआ।

2010 मे सलमान अपने एक बयान की वजह से विवादों में रहे जिसमें उन्होंने एक पाकिस्तानी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में कहा था कि 26 नवंबर के मुंबई हमलों को इसलिए बढ़ाचढ़ा कर पेश किया गया क्योंकि उनमें अभिजात्य वर्ग के लोगों को निशाना बनाया गया था। 

साल 2014 में गुजरात के काइट फेस्टिवल के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पतंग उड़ाने की वजह से वे विवादों में रहे। 
2015 में लोअर कोर्ट ने सलमान को हिट एन रन केस मे 5 वर्ष की सजा सुना दी। लेकिन उनकी अच्छी किस्मत के चलते बाद में हाइ कोर्ट ने उन्हे बेकसूर करार दिया। 

इन सब के अलावा सलमान और शाहरुख खान की तकरार और दोस्ती की खबरें भी चर्चा में रही। वैसे तो सलमान और शाहरुख की बहुत पटती थी। दोनों ने साथ में करण अर्जुन, हम दिल दे चुके सनम और कुछ कुछ होता हियन जैसी फिल्मे भी करी। लेकिन कुछ साल पहले कैटरीना की बर्थ डे पार्टी में दोनों के बीच कुछ अनबन हो गई।  आज की तारीख मे सलमान और शाहरुख अपने पुराने गीला सिकवा भुला कर दुबारा दोस्त बन गए हैं। 

सलमान खान की जिंदगी में कई उतार चढ़ाव आए, लेकिन भाई ने इन सभी का डट कर और बहदुरी से सामना किया। उनकी पंचास्वी वर्षगांठ पर हम उनके सुनहरे भविष्य की कामना करते हैं। और हम यह आशा करते हैं कि भाई अपने अगले जन्मदिन तक अपने लिए जीवन साथी ढूंढ कर शादी का ऐलान कर दें। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -