सलमान जोधपुर के लिए रवाना, काले हिरण शिकार मामले में आज होंगे पेश
सलमान जोधपुर के लिए रवाना, काले हिरण शिकार मामले में आज होंगे पेश
Share:

जोधपुर : हिंदी सिनेमा के सुरपरस्टार अभिनेता आज सुबह मुंबई से जोधपुर के लिए रवाना हो गए हैं। दरअसल सलमान खान को आम्र्स एक्ट के मसले में यहां की सीजेएम अदालत में पेश होना होगा। मुंबई में अपने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट से निकलने से पहले सलमान ने अपने परिवार के सदस्यों और मित्रों से भेंट की। इसके बाद वे अपने अभिभाषक के साथ जोधपुर के लिए निकल गए। उल्लेखनीय है कि गुरूवार को सलमान का बयान दर्ज किया जाएगा।

इस मामले में सलमान खान को सीजेएम न्यायालय ने 10 मार्च को पेश होने के आदेश 3 मार्च को ही दे दिए थे। अब आज सलमान का बयान दर्ज किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जोधपुर में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान काले हिरण अर्थात् चिंकारा का शिकार करने के मामले में अभिनेता सलमान खान और उनके सहयोगियों पर आरोप लगाया गया था। दरअसल इस मामले में सलमान पर हथियार रखने का भी आरोप था। यह आरोप लगाया गया कि फिल्म की यूनिट के कलाकारों ने फिल्म हम साथ साथ हैं की शूटिंग के दौरान हथियार से काले हिरण का शिकार किया था।

इस मामले में सोनाली बेंद्र, सैफ अली खान और अन्य कलाकारों की भी मुश्किलें बढ़ गई थीं। फिलहाल इस मामले में सलमान को कोर्ट ने पेश होने के आदेश दे दिए हैं। उल्लेखनीय हे कि सीजेएम कोर्ट में सलमान खान ने स्वयं को बेगुनाह बताते हुए कहा कि पांच गवाहों को निमंत्रित करने की इजाजत भी उन्होंने मांगी थी। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद सभी पांचों गवाहों से जिरह की गई। उल्लेखनीय है कि यह मामला वर्ष 1998 का है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -