प्रियंका चोपड़ा नहीं ऐश्वर्या राय को ऑफर हुआ था 'राम चाहे लीला' गाना, सलमान खान के कारण कर दिया इंकार
प्रियंका चोपड़ा नहीं ऐश्वर्या राय को ऑफर हुआ था 'राम चाहे लीला' गाना, सलमान खान के कारण कर दिया इंकार
Share:

मनोरंजन जगत के मशहूर फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) को बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन फिल्में बनाने का श्रेय दिया जाता है। यही वो निर्देशक हैं जिन्होंने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की जोड़ी को फिल्मी पर्दे पर लॉन्च किया था। रणवीर-दीपिका की साथ में पहली फिल्म 'राम लीला' (Ram Leela) थी, जिसमें एक गाने के लिए प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी दिखाई दी थीं। 

प्रियंका का 'राम चाहे लीला' (Ram Chahe Leela) गाने में जो डांस था, उसे लोगों ने बेहद पसंद किया था तथा आज भी इसके वीडियो को देखा जाता है। क्या आप जानते हैं कि इस गेस्ट डांस परफॉर्मेंस के लिए प्रियंका से पहले संजय लीला भंसाली ने विश्वसुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) को अप्रोच किया था? ऐश्वर्या ने संजय भंसाली को सलमान खान (Salman Khan) के कारण मना कर दिया था। 

आपको बता दें कि तमाम मीडिया रिपोर्ट्स का यह कहना है कि ऐश्वर्या राय का निर्देशक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) ने फिल्म 'राम लीला' में एक गाना ऑफर किया था। वो चाहते थे कि उनकी ऐश्वर्या राय फिल्म में एक डांस परफॉर्मेंस करें। ऐश्वर्या ने संजय के इस ऑफर को सलमान खान के कारण रिजेक्ट कर दिया था। वही यदि आप सोच रहे हैं कि फिल्म 'राम लीला' और 'राम चाहे लीला' गाने का सलमान खान से क्या लेना-देना है। दरअसल ऐश्वर्या को संजय भंसाली ने राम चाहे लीला गाना नहीं बल्कि एक ऐसा गाना ऑफर किया था जिसके बोल थे- 'थप्पड़ से नहीं प्यार से डर लगता है।' ये बोल सलमान की फिल्म 'दबंग' के आइकॉनिक डायलॉग से मिलते-जुलते हैं तथा इसलिए ऐश्वर्या ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया। ऐश्वर्या ने संजय से गाने के बोल को बदलने की शर्त रखी जिसे संजय ने नहीं माना। वही जब ऐश्वर्या ने इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया, तब संजय लीला भंसाली ने प्रियंका चोपड़ा से बात की। फिल्म के गाने को क्यों बदला गया, इस बारे में कोई खबर नहीं है। 

सलाम वैंकी की स्क्रीनिंग पर धमाकेदार लुक में दिखे आमिर खान

राम गोपाल वर्मा ने चाटी इस एक्ट्रेस के पैर की उंगलियां, वीडियो वायरल

'कम से कम बेस्ट फ्रेंड के पति को तो छोड़ देतीं...', इस मशहूर एक्ट्रेस की शादी के तुरंत बाद भड़के लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -