Birthday Special: सलमान तुमसे बेहद नफ़रत है!
Birthday Special: सलमान तुमसे बेहद नफ़रत है!
Share:

सुपरस्टार सलमान खान आज 51 साल के हो गये है। उनके बारे में बात करने से पहले मुझे दुनिया के महानतम तैराक माइकल फेल्प्स का एक स्टेटमेंट याद आता है, ‘‘तैरना मेरे लिए नॉर्मल है। मैं रिलैक्स्ड हूं, कम्फर्टबल हूं और मुझे अपनी आसपास की चीजों के बारें में पता है। ये मेरा घर है।’’ सलमान खान पर यह बात ज्यों की त्यों फिट बैठती है। 

वह भले ही दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन या फिर शाहरूख खान जैसे बड़े एक्टर नहीं है। भले ही उनकी एक्टिंग अव्वलदर्जे की न हो, समीक्षा के मानकों पर लचर हो या फिर कह सकते है उनमें एक महान कलाकार बनने जैसी ईश्वरीय प्रतिभा नहीं है। लेकिन सलमान सिर्फ सलमान है। वह अपने जोनर की एक्टिंग के सुपरस्टार है, भगवान है। उनके फैन्स उन्हें बेइंतहा प्यार करते है।  

वह फेल्प्स के अंदाज में कह सकते है, एक्टिंग मेरे लिए नॉर्मल है। मैं रिलैक्स्ड हूं, कम्फर्टबल हूं और मुझे अपनी आसपास की चीजों के बारें में पता है.........! 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सलमान का जन्म 27 दिसंबर 1965 में इंदौर में हुआ। उनका पूरा नाम अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान है। फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। वह 2016 में फोर्ब्स की सूची सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार है। शाहरुख खान, आमिर खान और अमिताभ बच्चन को उन्होंने पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया है। उनकी फिल्म 'वांटेड' का एक डायलॉग है, ''मेरे बारे में इतना मत सोचना......दिल में आता हूँ समझ में नहीं।'' यही सलमान की असल जिंदगी भी है। वह न समझ आनेवाले स्टार है।  

वैसे, सलमान की जिंदगी हमेशा विवादित रही है। जो लोग उन्हें प्यार नहीं करते वह उन्हें दंभ से भरा सितारा मानते है। शायद यही वजह है कि पिछले एक दशक से सलमान के बारे में सिर्फ और सिर्फ नेगेटिव लिखा गया है। तमाम आलोचकों ने हिट एंड रन सहित दूसरे मामलों के बाद उनकी घमंडी इंसान की छवि गढ़ी। खूब लिखा गया, ''सलमान बड़बोले है, उन्हें शोहरत का घमंड है, वह एक दोयमदर्जे के सुपरस्टार है या फिर वह हत्यारे हैं.......यह सब पढ़ने-सुनने के बाद सलमान के लिए ज़बान से एक ही बात निकलती है, ''सलमान तुमसे बेहद नफ़रत है। '' लेकिन दिलीतौर लोगों के दिलों में उनके लिए अथाह प्रेम है। सलमान के लोगों के दिलों में जितनी नफ़रत है उससे कहीं ज्यादा उनके लिए प्यार हैं। और एक इंसानीतौर पर देखने पर सलमान की शख्यिसत के कई पहलू अपने आप खुलते जाते है। एक ज़हनी सितारा के तौर पर उनकी छवि सामने आती जाती है। एक बड़बोले इंसान का आवरण अपने आप हटने लगता है। सलमान के बारे में उनके पिता सलीम खान एक ख़ूबसूरत बात बयान करते है, ''सलमान इंडस्ट्री के छोटे से छोटे और बड़े से बड़े इंसान पर आसानी से विश्वास कर लेते है, यही उनकी ताक़त है और यही उनकी कमज़ोरी है।'' 

फंडे-ए-सलमान, और अपनी लाइफ में बनिए 'सुल्तान':-


 सुपर कांन्फिडेंस

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सलमान खान की चर्चित फिल्म है, वांटेड! 'वांटेड' में इस बंदे का कांफिडेंस आपको हिलाकर रख देगा। आप भी अपने अंदाज में कह उठेंगे, ‘‘क्या फाड़ू बंदा है यार!’’ यही सलमान की खासियत है। यही उनके व्यक्तित्व की पहचान है। हिट एंड रन मामले में इस बंदे ने पूरे 14 साल अदालतों के चक्कर लगाए है लेकिन कभी अपना सेल्फ कांन्फिडेंस कम नहीं होने दिया। तो भाई! आप लोगों को अपनी जिंदगी में कुछ फाड़ूवाला काम करना है तो सलमान खान जैसा कांन्फिडेंस जरुरी है। हो सकता है इन फ्यूचर सरकारी नौकरियों में सलमान जैसा कांफिडेंस लेवल अनिवार्य कर दिया जाए। यदि आपको भी सलमान की तरह एनर्जेटिक सुपर कांन्फिडेंस गैन करना है तो रोज सुबह शाम ‘वांटेड’, ‘सुल्तान’ और ‘दबंग’ जैसी मुवी का एक डोज लाज़मी है। यह डोज लेने के बाद ‘दबंग 2’ देखने की जरूरत नहीं है। दोस्तों, ''जिंदगी में तीन चीज़ कभी अंडरइंस्टिमेट नहीं करना, आई, मी एंड मायसेल्फ।''

फिट है तो हिट है 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बॉलीवुड की दुनिया में सलमान खान ही पहली शख्सियत है जिसने यह फंडा दिया, ‘‘फिट है तो हिट है।’’ भले ही यह बंदा आज पूरे 51 साल का हो गया हो। लेकिन उनकी फिटनेस का आज भी तोड़ नहीं है। बंदा सिगरेट, दारू सब करता है फिर भी फिटनेस में हिट है। नए स्टार्स भी उसके सामने बिट है। कई लोग उन्हें फिटनेस का विकिपीडिया मानते है। वाकई, सलमान पूरी फिटनेस बुक है। इसीलिए वह आज भी हिट है। जो यंगस्टर्स सलमान की फिल्म ‘तेरे नाम’ देखकर उनकी तरह सिगरेट पीने की कोशिश करते है उन्हें उनसे सिगरेट के टिप्स नहीं यार फिटनेस ट्रेनिंग लेने की जरूरत है! जिनके दिमाग़ में उनके लिए सोच है,''सलमान अपनी जिदंगी में बहुत बिंदास रहते है, स्मोकिंग करते, बीयर्स पीते है, या EXTRA ! तो यह जानने लें, ''सलमान भी अपनी फिटनेस को लेकर बेहद चिंतित रहते है। वह हमेशा अपनी बुरी आदतों, जैसे स्मोकिंग, ड्रिंकिंग आदि को छोड़ने के लिए अपने आप से जुझते रहते है।''  वैसे भी सलमान का कहना हैं, ''एक बार जो मैंने कमिटमेंट कर दी....उसके बाद मैं अपने आपकी भी नहीं सुनता।'' 

खान-ए-लव!

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

2006 में सलमान की गोविंदा के साथ एक फिल्म आई थी, पार्टनर! जिसमें वह एक लव गुरु की भूमिका में थे। वैसे भी, सलमान को लव के मामले में नौजवान दिन में एक दो बार तो सैल्यूट जरूर मारते है। आखिर बंदे के लव अफेयर की फ़ेहरिस्त बहुत लंबी हैं....संगीता बिजलानी, सोमी अली,ऐशवर्या रॉय, स्नेहा उल्लाल, कैटरीना कैफ, क्लोडिया सिस्ला, जरीन खान, महक चहल, डैजी शाह, लूलिया वंतुर...‘भाईजान’ और बताये या...! यदि अब भी किसी को सलमान को दुनिया का नंबर वन लवगुरू कहने के टैग में शंका हो तो वह ज़नाब गुगल पर ऐली अवराम सहित कई और नाम ढूंढ सकते हैं। अब सवाल यह है की कैसे सीखें सलमान के लव फंडे? तो यंगस्टर्स सलमान की फिल्मों को देखकर आसानी से यह सीख सकते हैं। बाकी, भगवान के हाथ में है....‘‘ब्लडी भास्कर इसे तू क्या मैं भी नहीं पटा सकता।’’ शायद सलमान से इस तरह का कॉम्पीलेंट आपको भी मिल जाए। वैसे, पार्टनर का एक सार्वभौमिक सत्य डॉयलॉग है..‘‘99 प्रतिशत लड़कियों को उनका मन पसंद लड़का मिल जाता है...लेकिन 99 प्रतिशत लड़कों को उनकी पसंद की लड़कियां कभी नहीं मिलती।’’


इंटरनेशनल भाई!!

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

रिकॉर्ड के तौर पर सलमान-अरबाज खान, सोहेल खान, बहन अल्वीरा और अर्पिता के बड़े भाई है। लेकिन सल्लूं मियां को थोड़े से हमेशा नफरत है। वह हर न्यूकमर एक्टर्स, लिरिक्स राइटर्स, म्यूजिशियन, डायरेक्टर्स के साथ-साथ गली कूचों के भियाओं के लिए भी भाई है। कृपया ध्यान दें, यह टैग न्यूकमर एक्ट्रेस के लिए लागू नहीं है। और अगर छोरों ने उन्हें भाई नहीं बोला तो याद है भाईजान का डायलॉग, ''हम तुम में इतने छेद करेंगे ...के कंफ्यूज़ हो जाओगे की सांस कहाँ से ले और ...!'' 

दरियादिली!

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पाकिस्तान के प्रगतिशील शायर और सआदत हसन मंटो के समकालीन अहमद नदीम कासमी का एक शेर सलमान की पर्सनालिटी पर एक सौ एक परसेंट फिट बैठता है। ‘‘कौन कहता हैं कि मौत आई तो मर जाउंगा, मैं तो दरिया हूं समुंदर में उतर जाउंगा।’’ सलमान के समकालीन आमिर खान और शाहरूख खान एक्टिंग के मामले में हमेशा उनसे आगे ही दिखाई देते है। इससे इतर सलमान के लोग अंधभक्त है। उनकी एक्टिंग से ज्यादा लोग उन्हें नेककामों की वजह से हमेशा प्यार करते है। आखिर करे भी क्यों नहीं वह स्नेहा उल्लाल, ज़रीन खान, हिमेश रेशमिया, कैटरीना कैफ सहित कई स्ट्रगलर्स को स्टार बना चुके हैं। साथ ही बिइंग हुमन के जरिए सामाजिकतौर पर सक्रिय है। वह हर साल 10-12 करोड़ रुपये हर साल गरीबों की मदद में खर्च करते हैं। यानि भाई का दिल दरिया नहीं समंदर है। ऐसे में जो यंगस्टर्स हाल फिलहाल दिल से शून्य है वह भाईजान से इंस्पिरेशन लेकर दरिया बने और जो ऑलरेडी दरिया है वह समंदर बनने की कोशिश में जुट जाए। और फिर हक़ से कहे,''मुझ पर एक अहसान करना कि मुझ पर कोई अहसान न करना।''  


राज जो महज़ राज हैं:- 

कब होगी शादी? 

जैसे सायनाइड का टेस्ट आज भी अनसुलझा हुआ है, वैसे ही सलमान की शादी कब होगी यह भी एक अनसुलझी पहेली है। यही वजह है कि विश्व विख्यात भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने उनके बारे में कोई भविष्यवाणी नही की। भारतीय मीडिया में सलमान की फिल्मों से ज्यादा उनकी शादी के मैटर पर चर्चा होती हैं। अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने अपने लेटेस्ट कॉलम में उनका मेट्रीमोनियल ऐड्स कुछ इस अंदाज़ दिया, 'इंडिया के सबसे उम्रदराज एलिजिबल बैचलर, डैशिंग, नॉन वेजिटेरियन, सफल खानदानी लड़के, जो डांस,ड्रामा और आर्ट में शानदार हैं'', के लिए सुंदर,लंबी और कम बोलने वाली लड़की चाहिए।'

भाई को गुस्सा क्यों आता है?

भाई का दिल जब इतना साफ़ है तो उन्हें गुस्सा क्यों आता है यह आज भी सलमान से जुड़ा एक अनसुलझा राज़ है। जब वह अपनी पेंटिंग के जरिये अपनी चिंतित और विचारवान व्यक्ति की छवि पेश करते है। 'जय हो' सहित कई फिल्मों के जरिये अपने आपको संजीदा पेश करते है तो फिर वह गुस्से का आडंबर क्यों ओढ़ते है यह समझ से परे है।   

कैसी लड़की है पसंद ?

सलमान को कैसी लड़की पसंद है यह भी अभी तक महज एक राज हैं। और फिर राज़ तो राज़ होता है। यूँ तो उनकी लाइफ में ऐश्वर्या रॉय, कैटरीना कैफ़,ज़रीन खान, लूलिया वंतूर सहित कई ख़ूबसूरत लड़कियां आई लेकिन अभी भी उनकी एक अदद पसंद पूरी नहीं हो पाई। उनके रिश्तें बनते है, कुछ समय नई ऊंचाइयों को प्राप्त करते है, फिर बर्फ ढेर से बिख़र जाते हैं। यही उनके लाइफ की त्रासदी हैं। 
  
नोट: भाईजान के बारे में इतना सबकुछ जानने के बाद भी यदि आपके 'दिमाग की बत्ती' नहीं जली हो तो भाईजान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' के आने तक इंतजार कीजिए। अस्सलाम वालेकुम!

शाहरूख की लैला की दुनिया हुई दीवानी, मिला यह अवार्ड!

सलमान अपना 51वां बर्थडे यहाँ सेलिब्रेट करने वाले है...देखें Photos

आदित्य रॉय कपूर ने फ़ीमेल फ़ैन की विश को पूरा किया

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -