नाबालिग हिंदू लड़की को अगवा कर ले गया सलमान, इंसाफ को दर-दर भटक रहा है पिता
नाबालिग हिंदू लड़की को अगवा कर ले गया सलमान, इंसाफ को दर-दर भटक रहा है पिता
Share:

सीवान: बिहार के सीवान से लगभग तीन महीने पहले एक नाबालिग हिंदू लड़की अगवा कर ली गई। आरोप सलमान अंसारी पर है। पीड़ित पिता बेटी की बरामदगी की गुहार लगा रहा है। अपराधी के परिवार पर धमकी देने का आरोप है। इन सबके बाद भी बिहार पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। बिहार पुलिस एक ओर यह भी मान रही है कि लड़की नाबालिग है। दूसरी ओर यह भी बता रही है कि वह मुस्कान खातून बन गई है। सन्देश भेजकर गुजारिश कर रही है कि उसे फ्री छोड़ दिया जाए। साथ ही यह भी बता रही है कि बार-बार सिम बदलने के कारण लड़की की बरामदगी में परेशानी आ रही है।

17 अक्टूबर 2022 को नाबालिग हिंदू को अगवा किया गया था। उसके पिता ने इसको लेकर महराजगंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में सलमान अंसारी, शहाबुद्दीन अंसारी, हजरत अंसारी, इश्हाक मियाँ, सदीना एवं लाडली को नामजद किया है। पीड़ित पिता ने बताया कि पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने पुलिस पर उलटे स्वयं को ही परेशान करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता के मुताबिक, मामले में नामजद कुछ अपराधियों को पुलिस ने पहले दिन पकड़ा। मगर 3 दिनों के भीतर ही छोड़ दिया। पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी बेटी की लोकेशन अभी मुंबई में बता रही है। मगर सब कुछ जानते हुए भी पुलिस प्रशासन उनकी बेटी की बरामदगी के लिए कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रहा। पीड़ित पिता का कहना है कि उन्होंने स्वयं ही पता कर पुलिस को मुंबई में लोकेशन की खबर दी। पुलिस ने जाने का विश्वास भी दिया पर गई नहीं। उनका आरोप है कि पुलिस ने आने-जाने का भाड़ा माँगा था। वे इसके लिए भी तैयार थे।

पीड़ित पिता ने बताया कि बेटी के बारे में जानकारी जुटाने के लिए वे अपने स्तर पर लगभग 90 हजार रुपए खर्च कर चुके हैं। उन्होंने सलमान के बड़े भाई हजरत पर धमकी देने एवं हिंदुओं को गाली दने का भी आरोप लगाया है। यह भी बताया कि सलमान का परिवार भरी पंचायत में 3 बार लड़की को वापस करने की जुबान देकर मुकर चुका है। उन्होंने लड़की को मुंबई से पुणे शिफ्ट किए जाने की आशंका जताई गई है। पीड़ित पिता के मुताबिक, 11 दिसंबर 2022 को बजरंग दल के लोग उनके घर आए थे। ये लोग जब उनके घर से लौट गए तो महराजगंज थाने से एक पुलिसकर्मी ने फोन कर उन्हें धमकी दी। वही पीड़ित पिता को थाने से कॉल कर धमकी दिए जाने के आरोप को लेकर उन्होंने कहा कि इसके लिए पुलिस स्टेशन के सभी कर्मचारी जिम्मेदार हैं। कोई भी ऐसी हरकत नहीं करेगा। गौरतलब है कि जिस सलमान पर घरवालों के साथ मिलकर लड़की को अगवा करने का इल्जाम है वह मुंबई में बेल्ट बनाने का काम करता है। उसके भाई व परिवार के अन्य सदस्य गाँव में ही रहते हैं। सलमान एवं लड़की का घर आसपास ही है। पुलिस ने इस मामले में IPC की धारा 363, 366 (A) और 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर रखा है। 

तवांग झड़प पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस, राजनाथ सिंह आज संसद में देंगे बयान

बोतल बम फेंक कर सरेआम हुई हिन्दू नेता की हत्या, परिवार बोला- 'पुलिस पर भरोसा नहीं, हो CBI जाँच'

इस राज्य में Zika Virus से दहशत, संक्रमित हुई 5 साल की बच्ची, सरकार अलर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -