इस मशहूर डांसर से सलीम खान ने की दूसरी शादी, घर में जमकर हुई थी खटपट
इस मशहूर डांसर से सलीम खान ने की दूसरी शादी, घर में जमकर हुई थी खटपट
Share:

बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने जलवे दिखा चुके सलीम खान एक एक्टर, निर्देशक और स्क्रीन राइटर रहे हैं और आज उनका 85वां जन्मदिन हैं। आप सभी जानते ही होंगे वह मशहूर खान की तिकड़ी यानी सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान के पिता हैं। वैसे आज उनके जन्मदिन पर हम आपको बताने जा रहे हैं उनकी शादी के बारे में जो एक नहीं दो हुईं हैं। जी हाँ, सलीम खान की पहली पत्नी का नाम सुशीला चरक हैं वहीँ दूसरी पत्नी का नाम हेलेन हैं जो एक मशहूर कैबरे डांसर रह चुकीं हैं। जी दरअसल सलीम खान का पहला प्यार सुशीला चरक थीं जिनसे उन्हें चार बच्चे हुए।

चारों के नाम सलमान खान (1965), अरबाज़ खान (1967) सोहेल खान (1969) और अलवीरा खान (1970) है। कहा जाता हैं सलीम खान से शादी हो जाने के बाद सुशीला ने अपना नाम बदलकर सलमा खान कर लिया था। सलमा से शादी के बाद सलीम खान को दूसरी बार प्यार हुआ और उनका दूसरा प्यार थीं हेलेन। हेलेन से सलीम खान ने साल 1980 में शादी कर ली थी। कहा जाता हैं हेलेन से शादी के बाद सलीम खान के घर में भी जमकर लड़ाइयां हुईं थीं।

सलमा खान इस शादी के विरुद्ध थीं और दुखी थीं। कहा जाता हैं वह डिप्रेशन में चली गईं थीं। वहीँ सलमान, अरबाज और सोहेल भी हेलेन से बात नहीं करते थे। देखते ही देखते समय बिता और सभी ने हेलेन को समझा। हेलेन सभी का ख्याल रखती थीं और धीरे धीरे वह सभी के करीब आ गईं। अब सलीम खान अपनी दोनों पत्नियों के साथ एक ही छत के नीचे रहते हैं और सभी बच्चे भी खुश रहते हैं।

बॉयफ्रेंड संग नाचते नजर आईं अंकिता लोखंडे, वीडियो हो रहा वायरल

भारती और हर्ष की गिरफ्तारी पर ये क्या बोल गए करण पटेल

पासवान की जगह कौन जाएगा राज्यसभा ? भाजपा के सामने असमंजस की स्थिति

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -