प्रधानमंत्री से ज़्यादा हुआ दिल्ली के मुख्यमंत्री का वेतन
प्रधानमंत्री से ज़्यादा हुआ दिल्ली के मुख्यमंत्री का वेतन
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली की राज्य सरकार द्वारा विधानसभा के पटल पर विधायकों के वेतन और भत्ते बढ़ाए जाने का विधेयक पारित कर दिया गया। मगर अब इस पर जमकर बवाल मच रहा है। बड़े पैमाने पर विरोधियों द्वारा आम आदमी पार्टी का विरोध किया जा रहा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने वाली कांग्रेस विरोध के मोर्चे पर है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया गया।

आम आदमी पार्टी के विधायक पंकज पुष्कर ने आम आदमी पार्टी नीत सरकार द्वारा पारित किए गए विधेयक का विरोध किया है। जिसके विरोध में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के विधायक पंकज पुष्कर ने आवाज उठाते हुए कहा कि महंगाई सभी के लिए है। विधायकों का वेतन बढ़ाने से समाज में गलत संदेश फैलता है। 

प्रधानमंत्री का वेतन करीब 50 हजार रूपए है। जबकि नए विधेयक के बाद दिल्ली के विधायकों का मूल वेतन 50 हजार रूपए हो जाएगा। प्रधानमंत्री को प्रति माह 1 लाख 10 हजार रूपए का भत्ता मिलता है। दूसरी ओर नया वेतन बिल स्वीकृत होने के बाद विधायकों का भत्ता 1 लाख 85 हजार रूपए हो गया। प्रधानमंत्री का मूल वेतन 1 लाख 60 हजार रूपए हो गया बल्कि बिल को स्वीकृति मिलने के बाद दिल्ली के विधायकों का वेतन 2 लाख 35 हजार तक पहुंच जाएगा। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -