अपनी डाइट में शामिल कीजिये सलाद
अपनी डाइट में शामिल कीजिये सलाद
Share:

कई घरो में खाने के साथ सलाद खाया जाता है। इसे कच्ची सब्जियो से तैयार किया जाता है। कुछ लोग फलो का भी सलाद के रूप में उपयोग करते है। सलाद में आप जितने रंगो का इस्तेमाल करते है, सेहत के लिए वो उतना ही फयदेमंद होता जाता है। सलाद बनाने में भी बहुत आसान होता है। लेकिन एक बात का ख़याल रहे की सलाद में ज़्यादा मिर्च मसाला उपयोग नही करना चाहिए। जो लोग सलाद नहीं खाते तो उन्हें हमारी सलाह है कि आज से ही इसे अपनी प्लेट में शामिल करें। सलाद में एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते है, जिससे यह कई प्रकार के रोग जैसे हृदय रोग, कैंसर जैसी बिमारियों से लड़ने में शरीर की मदद करता है।

सलाद में कई प्रकार के फलो को शामिल करने से यह मोटापे को भी कम करने में सहायक है। जिन लोगो को ज़्यादा खाने की आदत होती है उनके लिए सलाद बहुत ही फयदेमंद है। यह बार-बार भूख लगने की परेशानी को भी दूर करता है। इसके अलावा इससे दिन भर काम करने के लिए एनर्जी भी मिलती है। सलाद कई प्रकार के मिनरल्स और विटमिन्स से भरपूर होता है जो की शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ने में सहायक होते है।

इसमे कैल्शियम और आइरन की भरपूर मात्रा होती है जिससे हड्डिया मजबूत बनती है और खून में हेमॉग्लोबिन बढ़ता है। सलाद हमें त्वचा रोग, हृदय रोग, पेट रोग आदि और कई प्रकार के संक्रमण से बचाने में भी मदद करता है। सलाद शरीर में फाइबर की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है। जिससे डायजेस्टिव सिस्टम दुरुस्त होता है और कब्ज और पेट की समस्या दूर हो जाती है।

खाली पेट इन चीजो को खाना हो सकता है घातक

पथरी से निजात पाने के घरेलु उपाय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -