देश के लिए ओलंपिक पदक जीतने वाली प्रथम महिला है साक्षी मलिक
देश के लिए ओलंपिक पदक जीतने वाली प्रथम महिला है साक्षी मलिक
Share:

भारत की जानी मानी मशहूर पहलवान साक्षी मलिक आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. साक्षी मलिक का जन्म 3 सितम्बर 1992 को हुआ था. साक्षी मलिक ने ब्राजील के रियो डि जेनेरियो में हुए 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में कांस्य मैडल हासिल किया है. देश के लिए ओलंपिक मैडल हासिल करने वाली वे प्रथम महिला पहलवान हैं. इससे पूर्व इन्होंने ग्लासगो में आयोजित 2014 के राष्ट्रमण्डल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत मैडल हासिल किया था.

वर्ष 2014 के विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में भी साक्षी मलिक ने देश का प्रतिनिधित्व किया. वो एक जाट समुदाय से है. वही साक्षी के पिता श्री सुखबीर मलिक डीटीसी में बस कंडक्टर हैं तथा उनकी माता श्रीमती सुदेश मलिक एक आँगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं. 2016 ओलम्पिक में साक्षी ने रेपचेज़ प्रणाली के तहत कांस्य मैडल हासिल किया. इस मुकाबले में वे एक वक़्त में 5-0 से पीछे चल रहीं थी, किंतु शानदार वापसी करते हुए अंत में 7-5 से मुकाबला अपने नाम कर लिया. 

वही आखरी कुछ सेकंड में जो दो विजयी अंक उन्होंने प्राप्त किये, उसे प्रतिद्वंद्वी पक्ष द्वारा चुनौती दी गई, लेकिन निर्णायकों ने अपना फैसला बरकरार रखा, तथा असफल चैलेंज का एक और अंक साक्षी के खाते में जुड़ा जिसे अंतिम स्कोर 8-5 हो गया. 2016 के ओलंपिक में देश का यह प्रथम पदक था. पदक जीतने के बाद उन्हें कई इनाम देने की घोषणा हुई. साथ में भारत सरकार ने 2016 में साक्षी को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा. इसी के साथ साक्षी ने अपने जीवन में कई उपलब्धिया हासिल की है.

कम्यूनिटी शील्ड का पुरस्कार इस खिलाड़ी ने किया अपने नाम

2013 के बाद किसी ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रॉ का मुकाबला जीतने वाला पहला भारतीय प्लेयर बना ये खिलाड़ी

पीवी सिंधु ने लिया बड़ा फैसला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -