साक्षी मलिक ने रैसलिंग में विरोधी को दी करारी मात, भारत की बेटी ने रच दिया इतिहास
साक्षी मलिक ने रैसलिंग में विरोधी को दी करारी मात, भारत की बेटी ने रच दिया इतिहास
Share:

कॉमनवैल्थ गेम्स 2022 की महिला 62 किलोग्राम वर्ग में  इंडियन पहलवान साक्षी मलिक ने कनाडाई एना पाउला को मात देकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लाया है। यह साक्षी का कॉमनवैल्थ गेम्स में तीसरा मेडल है। वह इससे पहले 2014 में रजत, 2018 में कांस्य जीत भी अपने नाम कर चुकी है। लेकिन इस बार उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुकी है। हालांकि फाइनल मुकाबला इतना आसान नहीं था। कनाडाई पहलवान पहले राऊंड तक 4-0 से आगे थी लेकिन साक्षी ने दूसरे राऊंड में उन्हें पिन कर गोल्ड मेडल भी अपने नाम कर चुकी है। 

गेम्स में ऐसा रहा साक्षी मलिक का प्रदर्शन:- 

राऊंड 16 (बाई) : भारतीय पहलवान को राऊंड 16 में बाई मिल गई। 

क्वार्टरफाइनल (जीत) : साक्षी का इंगलैंड की बन्र्स के विरुद्ध मुकाबला हुआ जिसमें वह शुरूआत से ही भारी पड़ी। उन्होंने 10-0 से इस मुकाबले में जीत अपने नाम कर ली। 

सेमीफाइनल (जीत) : कैमरून के फ्रीस्टाइल पहलवान बर्थे एटेन नगोले के विरुद्ध साक्षी फिर अटैक में दिखाई दी। उन्होंने बर्थे एटेन को हावी होने का एक भी मौका नहीं दिया और मैच 10-0 से जीत को अपने नाम कर लिया।

गोल्ड मेडल मुकाबला (जीत) : बता दें कि कनाडाई फ्रीस्टाइल पहलवान एना पाउला गोडिनेज गोंजालेज के विरुद्ध साक्षी फाइनल मुकाबले के लिए आमने-सामने रहीं। एना पहले राऊंड में 4-0 से आगे थी लेकिन साक्षी ने दूसरे राऊंड में एना को पिन कर पूरा मैच पलट दिया और गोल्ड मेडल भी अपने नाम कर लिया। 

ओलिम्पिक खेल में प्रदर्शन:-
कांस्य पदक - रियो डी जनेरियो 2016, 58 किग्रा

राष्ट्रमंडल खेल
रजत पदक - ग्लासगो 2014, 58 किग्रा
कांस्य पदक -गोल्ड कोस्ट 2018, 62 किग्रा
स्वर्ण पदक - बर्मिंघम 2022, 62 किग्रा

एशियाई चैम्पियनशिप
कांस्य पदक - दोहा 2015, 60 किग्रा
रजत पदक - नई दिल्ली 2017, 60 किग्रा
कांस्य पदक - बिश्केक 2018, 62 किग्रा
कांस्य पदक -शीआन 2019, 62 किग्रा

राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप
कांस्य पदक - जोहान्सबर्ग 2013, 63 किग्रा
स्वर्ण पदक - जोहान्सबर्ग 2017, 62 किग्रा

विश्व जूनियर चैम्पियनशिप
कांस्य पदक - बुडापेस्ट 2010, 59 किग्रा

एशियाई जूनियर चैम्पियनशिप
रजत पदक - मनीला 2009, 59 किग्रा
स्वर्ण पदक - अल्माटी 2012, 63 किग्रा

राष्ट्रमंडल खेल में 200 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंची हिमा

भारत के नाम हुआ 14वां मेडल, पंजाब के लाल ने कर दिखाया कमाल

अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की 4x400 मीटर रिले टीम ने बनाया नया रिकॉर्ड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -