गांय का अपमान किया तो मर जाएंगे या मार देंगे : साक्षी महाराज
गांय का अपमान किया तो मर जाएंगे या मार देंगे : साक्षी महाराज
Share:

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज द्वारा दादरी में हुए हत्याकांड और उपद्रव को लेकर कहा गया कि साक्षी महाराज आजम खान पर बरसे और उन्हें पाकिस्तानी एजेंट की संज्ञा दी गई। इस मामले को लेकर साक्षी महाराज ने कहा कि गांय हमारी माँ है और हमारी मां का अपमान किया गया है या तो वे मर जाऐंगे या मार देंगे। उन्होंने मंत्री आजम खान पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे पाकिस्तान से मिले हुए हैं। आजम पाकिस्तान की ही तरह उनकी शिकायत यूएन में कर रहे हैं। आजम कभी भारतमाता को डायन कह रहे हैं, तो कभी अमित शाह को शैतान की संज्ञा दे रहे हैं।

आजम मानसिकतौर पर बीमार हैं। उन्हें आगरा या फिर रांची में भर्ती करवा देना ही अधिक उचित है। साक्षी महाराज द्वारा कहा गया कि यह देश आज़ाद हुआ तब से मुसलमान को वोट बैंक बना कर रखा गया है। दादरी में भीड़ के हाथों मारे गए अखलाक को लेकर उन्होंने कहा कि उसके परिजन को 45 लाख रूपए दिए गए। इस पर मेरी ओर से कोई परेशानी नहीं है, आप 50 हजार दे दीजिए।

मगर जब एक वृद्ध मुसलमान को उप्र की अखिलेश सरकार के अधीन आने वाली पुलिस ने लाठियों से मार दिया था। तब क्यों कुछ नहीं कहा गया। इस मामले में घोटाले के विरूद्ध प्रदर्शन किया गया। इस तरह का मुआवज़ा भी उन्हें नहीं मिला है। यदि वे इंसान के बच्चे होते तो आज़म वहां पहुंचते। साक्षी महाराज ने कहा कि हमारी मां का कोई अपमान करेगा तो वे सहन नहीं करेंगे या तो वे मर जाऐंगे या फिर मार देंगे। 

भाजपा सांसद द्वारा कहा गया कि किसी भी हत्या का वे समर्थन नहीं करते हैं मगर यदि जनता कानून को हाथ में ले ले तो यह सरकार का नकारापन होगा। उनका कहना था कि श्रीराम हमारी आस्था में हैं। कुरान और इस्लाम को लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। यह एक तरह की आस्था का सवाल है। 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -