31 जनवरी को है सकट चौथ, इस मंत्र के बिना अधूरी होगी पूजा
31 जनवरी को है सकट चौथ, इस मंत्र के बिना अधूरी होगी पूजा
Share:

सकट चौथ को तिलकुटा चौथ, संकटा चौथ, माघी चतुर्थी कहा जाता है। यह पर्व इस बार 31 जनवरी को मनाया जाने वाला है। कहा जाता है इस दिन महिलाएं अपनी संतान की सलामती और लंबी उम्र के लिए गणेश भगवान की पूजा अर्चना करती हैं। इसी के साथ इस दिन महिलाएं बिना कुछ खाए पिए निर्जला व्रत रखती हैं।

जी दरअसल संतान की लंबी आयु के लिए सकट का व्रत करने वाली महिलाएं इस व्रत को रखने वाले दिन सुबह नहा-धोकर पूजाघर में जाकर निर्जला व्रत करने का संकल्प लेती हैं। उसके बाद पूरे दिन मन ही मन गणेश भगवान का स्मरण करती हैं। अंत में रात के समय में गणेश भगवान की पूजा करती हैं और चंद्र देव के दर्शन के बाद व्रत खोल लेती हैं। कहा जाता है कुछ महिलाएं अगले दिन नहा धोकर पूजा करने के बाद व्रत खोल लेती हैं। वैसे इस दिन कुछ मंत्र भी हैं जिन्हे पढ़ना चाहिए क्योंकि उन्हें पढ़ने से गणेश जी की कृपा मिलती है।

सकट पर पढ़ें ये मंत्र: कहा जाता है इस दिन गणेश भगवान की पूजा करने के लिए एक साफ चौकी लेना चाहिए। उसके बाद उसपर पीले रंग का साफ कपड़ा बिछाना चाहिए। अब इस पर गणपति की मूर्ति स्थापित करना चाहिए। अब पूरे विधि विधान और मंगल आरती के साथ गणपति की पूजा अर्चना करें। रात में छत पर जाकर चन्द्र-देवता के दर्शन करें और अपनी अनामिका उंगली में कुश पहनकर लोटे के जल से बालों को लट बनाकर इसे धुलें। इसके बाद चंद्रमा की आरती करें और चौकी की परिक्रमा करते हुए यह मंत्र बोलें। - आज सकट की रात, चार दिया, चार बाती, जो बाधा हो वो छूट जाए, जो बिछड़ा हो वो मिल जाए। ध्यान रहे यह मंत्र बोलते हुए 7 परिक्रमा करें और फिर चंद्र देव को प्रणाम कर संतान की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन को दुआ मांगें। इसके अलावा भूल के लिए माफ़ी मांग ले।

सकट चौथ व्रत का है बहुत विशेष महत्व, जानिए भगवान गणेश से जुड़ी ये कथा

सकट चौथ के दिन जरूर करें श्री गणेश चालीसा का पाठ

सकट चौथ व्रत का है बहुत विशेष महत्व, जानिए भगवान गणेश से जुड़ी ये कथा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -