रोमांचक मुकाबले में साकारी ने बर्टेस को दी करारी शिकस्त
रोमांचक मुकाबले में साकारी ने बर्टेस को दी करारी शिकस्त
Share:

लंदन : गत चैंपियन किकी बर्टेस को चा‌र्ल्सटन ओपन के तीसरे दौर में दुनिया की 50वें नंबर की खिलाड़ी मारिया साकारी के खिलाफ उलटफेर का सामना करना पड़ा। साकारी ने बर्टेस को 7-6, 6-3 से हार का सामना करना पड़ा। मुकाबले के दौरान साकारी ने कोर्ट पर अपनी जबरदस्त छाप छोड़ी और करीब दो घंटे तक चले मुकाबले में बर्टेस की सर्विस तोड़कर जीत दर्ज की। 

शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत कोहली ने रचा एक और विराट रिकॉर्ड

ऐसा रहा पूरा मुकाबला 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मुकाबले में कारी ने सात बार बर्टेस की सर्विस तोड़ी। नीदरलैंड्स की बर्टेस अपने सबसे पसंदीदा क्ले कोर्ट पर खेल रही थीं। 15 वरीय ग्रीस की साकारी ने पहले सेट में चार बार सेट प्वाइंट बचाया और दूसरे सेट में अपनी लय को जारी रखते हुए अपने करियर में शीर्ष-10 खिलाडि़यों के खिलाफ तीसरी जीत दर्ज की। इससे पहले उन्होंने 2017 में कैरोलीना वोज्नियाकी और पिछले साल कैरोलीना प्लिस्कोवा को हराया था। 

IPL 2019 : मुंबई के खिलाफ जीत की लय को कायम रखना चाहेगी हैदराबाद

कुछ ऐसा भी बोली साकारी 

जानकारी के जीत के बाद साकारी ने कहा कि मैं इस जीत से बहुत रोमांचित और स्तब्ध हूं। ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद मेरे लिए पिछले दो महीने बेहद कठिन रहे थे। मैं लगातार पहले और दूसरे दौर में हार रही थी। मैं वाकई में मजबूती के साथ वापसी करना चाहती थी। आखिरकार मैं लय में लौटी जिससे मुझे खुशी हो रही है। अगले दौर में साकारी का मुकाबला पांचवीं वरीय कैरोलीना वोज्नियाकी से होगा जिन्होंने 12 वरीय रोमानिया की मिहाइला बुजारनेस्कू को 6-4, 3-6, 6-3 से हराया।

IPL 2019 : आज शाम चेन्नई से होगा पंजाब का मुकाबला

IPL 2019 : रसेल की आंधी में उड़ा बैंगलोर, खेली ऐसी आतिशी पारी

IPL 2019: पहली जीत को तरस रही RCB, आज देगी KKR को टक्कर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -