'साइना' के टीजर ने रिलीज होते ही लगाई आग, परिणीति चोपड़ा का दमदार अंदाज करेगा हैरान
'साइना' के टीजर ने रिलीज होते ही लगाई आग, परिणीति चोपड़ा का दमदार अंदाज करेगा हैरान
Share:

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म 'साइना' का आधिकारिक टीजर बृहस्पतिवार को रिलीज हो गया। यह मूवी बैडमिंटन चैंपियन साइना नेहवाल की बायोपिक है। टीजर में परिणीति चोपड़ा बिल्कुल साइना नेहवाल के लुक में दिखाई दे रही हैं। मूवी साइना का टीज़र रिलीज होते ही वायरल हो रहा है। टीजर में मूवी के महत्वपूर्ण पहलुओं को अच्छे से ऑडियंस के बीच पेश किया गया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की मूवी 'साइना' के टीजर का आरम्भ एक बेहतरीन डायलॉग के साथ होती है। फिल्म साइना नेहवाल बनी परिणीति चोपड़ा कहती नजर आ रही हैं: हमारा देश भारत। देश की आबादी सवा 100 करोड़ तथा उसमें आधी महिलाएं। राजा बेटा कॉलेज जाएगा मेरा और बेटी चूल्‍हा फूंकेगी। 18 वर्ष की होते ही हाथ पीले तथा स्‍टोरी फ‍िनिश, पर मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ, करछी-तवे के बदले में पकड़ी मैंने तलवार।"

मूवी 'साइना' के इस डायलॉग को बहुत पसंद किया जा रहा है। कुछ ही समय में टीजर को 4 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। यह मूवी 26 मार्च को रिलीज होगी। परिणीति चोपड़ा की इस मूवी को टी-सीरीज के बैनर तले बनाया गया है। अमोल गुप्‍ते ने इसका निर्देशन किया है। वही परिणीति की इस फिल्म को लेकर सभी फैंस में उत्साह और अधिक बढ़ गया है।

देश का सबसे बड़ा 'ब्लड बैंक एप' शुरू करेंगे सोनू सूद, मात्र 20 मिनट में जरूरतमंद को मिलेगा खून

राहुल गांधी की दीवानी हुईं बॉलीवुड की ये मशहूर अदाकारा, वीडियो शेयर कर कहा- ये बंदा सच में...

राकेश रोशन ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, शेयर की तस्वीर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -