अपनी बायोपिक का प्रमोशन नहीं करेंगी साइना नेहवाल, जानिए क्यों?
अपनी बायोपिक का प्रमोशन नहीं करेंगी साइना नेहवाल, जानिए क्यों?
Share:

परिणीति चोपड़ा की मूवी साइना नेहवाल आज सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है। परिणीति चोपड़ा अपनी मूवी को लेकर सभी से अपील करती नज़र आई है। लेकिन इस दौरान अब फिल्म से जुड़ी एक ऐसी सूचना सामने आ रही है जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल खबर के अनुसार साइना नेहवाल अपनी इस मूवी को प्रमोट नहीं कर रही हैं। दरअसल ये मूवी बैडमिंटन स्टार साइना की लाइफ पर बनाई गई है। ऐसे में दर्शकों को साइना के नाम पर ही मूवी को प्रमोट किया जा रहा है। लेकिन अभी तक साइना अपनी इस मूवी को कही भी प्रमोट करती दिखाई नहीं दी है। जबकि आज मूवी रिलीज भी की जा चुकी है। स्पॉटबॉय की खबर के अनुसार साइना नेहवाल अपनी बायोपिक को प्रमोट भी नहीं करेंगी।

मीडिया रिपोर्ट्स ने बताया है कि अमोल गुप्ते साइना की बायोपिक को लेकर बहुत उत्साहित थे। उन्होंने साइना से निजी तौर पर रिक्वेस्ट की थी वो इस मूवी के प्रमोशन का भाग बने। लेकिन साइना सिर्फ अपने मन की करती हैं। फिलहाल वो देश में भी नहीं हैं। ऐसे में इसे प्रमोट करने का कोई भी प्रश्न नहीं उठता है।

रिपोर्ट्स की माने तो परिणीति की इस मूवी को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिले हैं। लेकिन कोरोना के बढ़ते केसों के मध्य दर्शक सिनेमाघरों का रुख कितने जोश के साथ करते हैं? इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

गौशाला में गई 12 से अधिक गायों की जान, वजह जानकार हो जाएंगे हैरान

रेस्तरां से जुड़ी घटना को लेकर मलाइका ने खोला राज, कहा- बाथरूम में गई और...

साइना नेहवाल ने मैरी बाटोमेने के खिलाफ हासिल की जीत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -