साइना नेहवाल की बायोपिक से सामने आया परिणीति चोपड़ा का लुक
साइना नेहवाल की बायोपिक से सामने आया परिणीति चोपड़ा का लुक
Share:

बैडमिंटन खेलकर अपना नाम बनाने वाली साइना नेहवाल के जीवन पर फिल्म बन रही है। जी हाँ, वहीँ इस फिल्म में साइना की भूमिका परिणीति चोपड़ा निभाने वाली हैं। वह एक बेहतरीन अदाकारा है और इस बायोपिक के लिए परिणीति बहुत मेहनत कर रही हैं। वह खेल की बारीकियों को अच्छे से समझने की कोशिश कर रही हैं ताकि उनके अभिनय में कोई कमी न रहे। वैसे हाल ही में साइना ने एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जो आप देख सकते हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by SAINA NEHWAL (@nehwalsaina) on

तस्वीर पोस्ट कर उन्होंने परिणीति को उनके अंदाज में दिखने के लिए बधाई भी दी है। आप देख सकते हैं फोटो शेयर करते हुए साइना ने कैप्शन में लिखा है, "मेरे जैसी परिणीति चोपड़ा। आप बहुत प्यारी लग रही हैं।" वैसे इस फिल्म की शूटिंग बीते साल ही शुरू कर दी गई थी। बीते साल इस फिल्म में श्रद्धा कपूर को लिया गया था लेकिन उन्होंने फिल्म छोड़ दी। वैसे उस समय साइना ने एक फोटो शेयर की थी और लिखा था, "जर्नी को यादगार बनाने की तैयारी चल रही है। मेरी और से टीम को बधाई।"

वैसे हम आपको यह भी बता दें कि इस फिल्म के लिए परिणीति एक विश्वस्तरीय कोच से ट्रेनिंग ले रही हैं और फिल्म में साइना के खेल और हर मैच के बारे में दिखाया जाएगा। इस बारे में परिणीति ने कहा कि, 'किसी भी मुश्किल शॉट के लिए वो बॉडी डबल का उपयोग नही करेंगी।' वैसे आपको याद हो तो फिल्म के दौरान परिणीति का कंधा भी चोटिल हो गया था, लेकिन फिर भी वह अपने काम पर फॉक्स करते रहीं। वैसे इस फिल्म के निर्माता टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार हैं और इसके निर्देशक अमोल गुप्ते हैं।

अब प्राइवेट जॉब्स में 75 फीसद आरक्षण, स्थानीय युवाओं के लिए इस सरकार ने लिया फैसला

8 नवंबर को है अहोई अष्टमी, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

14.82 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, सीएम योगी ने किया बोनस का ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -