दूसरे स्थान पर पहुंची सायना
दूसरे स्थान पर पहुंची सायना
Share:

भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल गुरुवार को विश्व बैडमिंटन महासंघ द्वारा जारी वरीयता क्रम में दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। इस सप्ताह सायना को एक स्थान का फायदा हुआ है। वह तीसरे स्थान पर खिसक गई थीं। दो बार विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य जीत चुकीं पीवी सिंधु 14वें पायदान पर हैं। पुरुष एकल क्रम में किदाम्बी श्रीकांत तीसरे क्रम पर बरकरार हैं जबकि पारूपल्ली कश्यप ने शीर्ष-10 में वापसी की है। कश्यप को दो स्थान का फायदा हुआ है और वह 10वें क्रम पर हैं।

पुरुष एकल में ही एचएस प्रनॉय 13वें स्थान पर हैं। महिला युगल में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी को भी दो स्थान का फायदा हुआ है और यह जोड़ी 15वें स्थान पर पहुंच गई है। पुरुष युगल और मिश्रित युगल में कोई भी भारतीय जोड़ीदार शीर्ष-25 में शामिल नहीं है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -