मलेशिया मास्टर्स : क्वार्टर फाइनल में पहुंचे साइना और श्रीकांत
मलेशिया मास्टर्स : क्वार्टर फाइनल में पहुंचे साइना और श्रीकांत
Share:

भारतीय शटलर स्टार साइना नेहवाल और शीर्ष पुरुष भारतीय शटलर किदाम्बी श्रीकांत गुरुवार को यहां मलेशिया मास्टर्स टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। वही पी कश्यप का टूर्नामेंट में सफर खत्म हो गया। महिला डबल्स में अश्विनी पोनप्पा-सिक्की रेड्‌डी की जोड़ी भी हार गई।

मेलबर्न : भारत ने टॉस जीता पहले गेंदबाजी का फैसला, बारिश के कारण रुका मैच

ऐसा रहा मुकाबला  

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार साइना ने महिला सिंगल्स के दूसरे राउंड में हॉन्गकॉन्ग की यिप पुई यिन को सीधे गेम में 21-14, 21-16 से हराया। यह मुकाबला 39 मिनट तक चला। साइना अब जापान की नोजोमी ओकुहारा के खिलाफ उतरेंगी। जानकारी के लिए बता दें ओकुहारा के खिलाफ साइना का रिकॉर्ड 8-4 का है। दोनों खिलाड़ियों के बीच अंतिम भिड़ंत 25 अक्टूबर 2018 को फ्रेंच ओपन में हुई थी। साइना ने वह मुकाबला तीन गेम में जीता था।

निर्णायक मुकाबला से पहले ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम में यह अहम बदलाव 

ऐसे हारे पी कश्यप

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीकांत ने हॉन्गकॉन्ग के वोंग विंग की विन्सेंट को तीन गेम के संघर्षपूर्ण मुकाबले में 23-21, 8-21, 21-18 हराया। यह मुकाबला एक घंटे चार मिनट तक चला। वही एक अन्य मुकाबले में कश्यप को हार का सामना करना पड़ा। छठी वरीयता वाले इंडोनेशिया के एंथोनी गिंटिंग ने कश्यप को 21-17, 25-23 से हराया।

स्टीफन कांस्टेनटाइन ने सोशल मीडिया के माध्यम से सभी को कहा- 'शुक्रिया'

धोनी की तारीफ में कुछ ऐसा बोले सचिन

दो साल बाद इंग्लैंड दौरे के लिए हुई हुई ब्रावो की वापसी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -