8 साल की उम्र से ही बैडमिंटन खेलने लगी थीं साइना नेहवाल, माता-पिता ने किया सबसे बड़ा सहयोग
8 साल की उम्र से ही बैडमिंटन खेलने लगी थीं साइना नेहवाल, माता-पिता ने किया सबसे बड़ा सहयोग
Share:

भारत की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का आज जन्मदिन है। साइना केवल भारत की ही नहीं बल्कि विश्व की भी नंबर 1 खिलाड़ी है। उन्होंने अपनी बेहतरीन प्रतिभा के चलते दुनियाभर में करोड़ों लोगों का दिल जीता है। साल 2004 से साइना बैडमिंटन खेल में सक्रीय है, और इस बीच वह कई पदक, अवार्ड्स एवं अचीवमेंट अपने नाम कर चुकीं हैं। साल 2009 तक साइना बैडमिंटन की टॉप 10 खिलाड़ी की लिस्ट में रही है। वहीँ साल 2015 में साइना वर्ल्ड रैंकिंग में पहले स्थान पर थी। वह यहाँ पहुँचने वाली पहली भारतीय महिला थी। आप सभी को बता दें कि साइना तीन बार भारत की तरफ से ओलंपिक में खेल चुकी है और उन्होंने बैडमिंटन में कई मुकाम हासिल किये।

आज साइना को सबसे सफल भारतीय महिला खिलाड़ी के रूप में पहचाना जाता है। साइना के माता पिता स्टेट लेवल पर बैडमिंटन खेला करते थे, और बैडमिंटन की प्रतिभा साइना को उन्ही से मिली थी। उन्होंने बहुत कम उम्र से ही बैडमिंटन खेला है क्योंकि उन्हें इससे बड़ा ही लगाव था। जब वह आठ साल की थी तभी उनके पिता ने उन्हें बैडमिंटन सिखाना शुरू कर दिया था। वह उन्हें हैदराबाद के लाल बहादुर स्टेडियम ले गए, जहाँ साइना कोच “नानी प्रसाद” के अंडर में बैडमिंटन सिखने लगी। साइना जिस स्टेडियम में जाती थीं वह उनके घर से 25 किलोमीटर दूर था। साइना के पिता रोज उन्हें सुबह 4 बजे वहां स्कूटर से ले जाते थे। इस दौरान कई बार साइना पापा के पीछे बैठे बैठे सो जाती थी।

वहीं किसी तरह की दुर्घटना न हो, इसके लिए साइना की माँ भी साइना के साथ स्टेडियम जाने लगी। वहां 2 घंटे प्रैक्टिस करने के बाद साइना स्कूल जाती थी और देखते ही देखते साइना बड़ी हुईं और उन्होंने बैडमिंटन खेलकर अपने माता-पिता को गौरवान्वित किया। वैसे साइना गोपीचंद जी को अपना मेंटर मानती है। साइना अब तक कई मैगजीन्स के कवर फोटो में भी नजर आ चुकीं हैं और अब उनके जीवन पर फिल्म भी बन रही है। उनके जीवन पर बन रही फिल्म में परिणीति चोपड़ा नजर आने वाली हैं। फिलहाल साइना को हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।

गुजरात के 4 जिलों में कल से नाईट कर्फ्यू, बढ़ते कोरोना मामलों के चलते लिया गया फैसला

तमिलनाडु चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, शराब की दुकानों को लेकर किया ये वादा

अली-जैस्मिन को मास्क हटाना पड़ा महंगा, देना पड़ा भारी हर्जाना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -