बेटों के नाम पर ट्रोल होने पर सैफ ने कही यह बात
बेटों के नाम पर ट्रोल होने पर सैफ ने कही यह बात
Share:

एक्टर करीना कपूर खान आए दिन अपने लुक्स और अपने फोटोज के लिए चर्चाओं में रहती हैं। वहीँ उनके पति सैफ अली खान भी पीछे नहीं है। वह भी अक्सर खबरों में रहते हैं। इसी के साथ दोनों कई बार ट्रोल्स का भी सामना करते हैं। वैसे आप जानते ही होंगे कि करीना और सैफ दोनों अपने दोनों बेटों के नाम तैमूर और जहांगीर रखने के चलते भी आलोचनाओं का सामना कर चुके हैं। बीते दिनों ही सैफ अली खान की बहन सबा अली खान ने इस मामले में अपने भाई-भाभी का सपोर्ट किया। जी दरअसल उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी थी। वहीं अब उनके बाद सैफ अली खान ने भी इस पर रिएक्ट किया है।

एक मशहूर वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में सैफ से जब उनके दोनों बेटों के नाम को लेकर हुई ट्रोलिंग पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- 'दुनिया एक जैसी नहीं है, लोग समान रूप से खुश नहीं हैं। हम विशेषाधिकार प्राप्त लोग है और मुझे लगता है कि हम अच्छे लोग हैं। हम हमारा टैक्स भरते हैं। हम लीगल लोग हैं। और लोगों को एंटरटेन करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। हम अच्छा करते हैं और हम दुनिया में पॉजिटिविटी के लिए अपना अमाउंट देते हैं। और उन लोगों पर कमेंट करना जो नेगेटिविटी फैला रहे और विभाजन कर रहे, वास्तव में इसके लायक नहीं है। मैं इससे दूर रहने और किसी और चीज़ पर फोकस करने की कोशिश करता हूं।'

आप सभी जानते ही होंगे कि करीना ने फरवरी 2021 में जहांगीर को जन्म दिया। वहीँ जहांगीर को यह कपल प्यार से जेह कहकर बुलाता है और जेह से पहले उनका एक बेटा और है जिसका नाम तैमूर है। तैमूर जब पैदा हुए थे तो सोशल मीडिया पर उनके नाम को लेकर भी काफी बवाल हुआ था।

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश से मचा हड़कंप, नदी में गिरी JCB, कई मार्ग हुए अवरुद्ध

सांसदों के लिए कंगना रनौत ने रखी 'Thalaivii' की स्पेशल स्क्रीनिंग

मुंबईः महिला सिपाही ने पुरुष सिपाही की करवा दी हत्या

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -