रामायण देखते हैं तैमूर अली खान, इस कैरेक्टर से करते हैं खुद की तुलना
रामायण देखते हैं तैमूर अली खान, इस कैरेक्टर से करते हैं खुद की तुलना
Share:

सैफ अली खान अपने बेहतरीन अंदाज के लिए मशहूर हैं। सैफ को इस समय सबसे बेहतरीन स्टार्स में से एक माना जाता है। वैसे सैफ जल्द ही दोबारा पापा बनने वाले हैं। जी हाँ, उनकी पत्नी यानी करीना कपूर खान दूसरी बार गर्भवती हैं और जल्द ही उनके घर में नन्हा मेहमान आने वाला है। वैसे करीना पहले से एक लड़के की माँ है। जी हाँ, उनके बेटे का नाम तैमूर है जो अभी बहुत छोटे हैं। वहीं तैमूर के बारे में करीना और सैफ ने अब तक कई बातें की हैं।

अब इसी क्रम में हाल ही में सैफ ने तैमूर को लेकर एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान सैफ ने बताया कि तैमूर को रामायण देखना पसंद है और वह खुद को भगवान राम समझते हैं। जी हाँ, एक मशहूर वेबसाइट से बातचीत में सैफ ने कहा, 'तैमूर को रामायण देखना बहुत पसंद है। उसे धनुष-बाण पसंद है और वह भगवान राम की तरह तैयार होता है और खुद को भगवान राम ही समझता है।'

इसी के साथ जब सैफ से यह पूछा गया कि 'क्या तैमूर को अपने दादा जी की तरह क्रिकेट पसंद है?' इस पर सैफ ने कहा, 'मेरा बड़ा बेटा इब्राहिम बहुत अच्छा क्रिकेटर है। मैंने तैमूर को भी बैट थमाने की कोशिश की थी लेकिन उसने कोई इंट्रेस्ट नहीं दिखाया। तैमूर को आर्ट्स में ज्यादा इंट्रेस्ट है। उसे पेंटिंग और सिंगिंग का शौक है।' वैसे हम आपको बता दें कि तैमूर को पेंटिंग करते हुए कई बार देखा जा चुका है और ऐसा कहा जा सकता है कि वह पेंटर बन सकते हैं। उनकी पेंटिंग बड़ी लाजवाब होती है और उनके फैंस को उनकी पेंटिंग बहुत अच्छी लगती हैं।

रिया के समर्थन में रितेश देशमुख ने किया ट्वीट

सुशांत मामले में करण जौहर-एकता कपूर समेत इन 7 हस्तियों को कोर्ट ने भेजा नोटिस

'बंटी और बबली 2' की डबिंग भी हुई पूरी, 11 साल बाद एकसाथ दिखेंगे रानी और सैफ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -