टॉलीवुड फिल्मों के मशहूर एक्टर साई धरम तेज बीते कल यानी शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। ऐसी खबरें हैं कि वो अपनी 18 लाख की 1160 सीसी स्पोर्ट्स बाइक से राईदुर्गम केबल ब्रिज से आइकिया की तरफ जा रहे थे, लेकिन अचानक से वो स्किड होकर गिर गए। इस दौरान बेहोशी की हालत में उन्हें मेडिकॉवेर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार उनके आंख के पास, छाती में और पेट में चोटें आई हैं, मगर अभी वो खतरे से बाहर हैं।
#SaiDharamTej Accident Spot Cc footage pic.twitter.com/89vmhVksNI
— DONTHU RAMESH (@DonthuRamesh) September 10, 2021
आप सभी को हम यह भी बता दें कि बाद में उन्हें अपोलो अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। वहीं अपोलो अस्पताल के डॉक्टर का कहना है, 'वह अब खतरे से बाहर हैं, उनको सिर, स्पाइनल कॉर्ड जैसे अंगों में कहीं भी अंदरूनी चोटें नहीं आई हैं, लेकिन फिर भी उन्हें 48 घंटे वेंटिलेटर में ऑब्जरवेशन में रखा गया है। साथ ही कहा कि वो जल्द ठीक हो जाएंगे।' ऐसा भी कहा जा रहा है कि उन्होंने अच्छा हेलमेट पहन रखा था, इसी के चलते उनके सिर में कोई चोट नहीं आई।
आप सभी को बता दें कि साई धरम तेज चिरंजीवी के परिवार से ताल्लुकात रखते हैं, वह चिरंजीवी की बहन के बेटे हैं। वैसे साई धरम तेज ने बहुत कम समय में काफी नाम कमाया है। जब बीते कल साई धरम तेज अस्पताल में एडमिट हुए तो मशहूर एक्टर चिरंजीवी, पवन कल्याण, अल्लु अरविंद, नागबाबू अस्पताल पहुंचे हुए हैं। जी दरअसल यह सभी एक ही परिवार के हैं।
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने घटाया वजन
9 ग्राम ज्वेलरी, 69 हज़ार कैश... जानिए कितनी है ममता बनर्जी की कुल संपत्ति