फिल्म रामायण में इस किरदार में दिखाई देंगी साई पल्लवी
फिल्म रामायण में इस किरदार में दिखाई देंगी साई पल्लवी
Share:

तमिल मूवी अदाकारा साईं पल्लवी (Sai Pallavi) अपनी सादगी और खूबसूरती से फैंस के दिलों पर राज कर रही है। अदाकारा अपनी मूवीज के किरदारों को लेकर भी बहुत अलर्ट रहती हैं। यही वजह है कि वो बहुत चुनकर अपनी फिल्में साइन करती हैं। अब अदाकारा साईं पल्लवी को लेकर एक दिलचस्प खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अदाकारा साईं पल्लवी जल्दी ही बॉलीवुड मूवी इंडस्ट्री की ओर रुख कर सकती हैं। रिपोर्टस का दावा है कि अदाकारा साईं पल्लवी सुपरस्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टारर  मूवी के साथ बॉलीवुड में एंट्री करने वाली है। इस खबर के उपरांत से ही इंडस्ट्री में तहलका मच गया है।

रिपोर्ट्स का इस बारें में कहना है कि मूवी स्टार साईं पल्लवी को बॉलीवुड फिल्म निर्माता मधु मंटेना ने अपनी मैथोलॉजिकल मूवी रामायण के लिए अप्रोच किया है। एक्ट्रेस इस मूवी में सीता का किरदार निभाती दिख सकती हैं। जबकि, सुनने में आया है फिल्म स्टार रणबीर कपूर मूवी में राम का किरदार निभा सकते हैं। अब यदि अदाकारा इस मूवी  में एंट्री करती हैं तो ये उनके फैंस के लिए बड़ी खबर होगी। इसके साथ ही अदाकारा की एंट्री साउथ से निकलकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी दिखाई दे सकते है। 

हालांकि हैरानी की बात ये है कि रामायण की कहानी पर आधारित मूवी आदिपुरुष जल्दी ही सिल्वर स्क्रीन पहुंचने वाली हैं। इस मूवी में सुपरस्टार प्रभास प्रभु श्रीराम के किरदार में दिखाई देने वाली है। जबकि अदाकारा कृति सेनॉन सीता के अवतार में दिखेंगी। साथ ही सैफ अली खान फिल्म में लंकेश का किरदार निभाते हुए दिखाई देने वाले है। इस मूवी का टीजर जारी हो चुका है। जिसके बाद इसे काफी आलोचना का शिकार होना पड़ा था। अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या इसी मुद्दे पर मूवी निर्माता मधु मंतेना की रामायण भी क्या दर्शकों को इंप्रेस कर पाएंगे। 

बॉक्स ऑफिस छाई काजोल की नई फिल्म, आया कमाई में भरी उछाल

संजय लीला की नई फिल्म में हुई इस एक्टर की एंट्री

बाथरूम से आलिया ने शेयर की फोटो..तो आया आलिया का ऐसा रिएक्शन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -