जितनी रील लाइफ में फेमस है साई, उतनी ही विवादों में घिरी है इनकी लाइफ
जितनी रील लाइफ में फेमस है साई, उतनी ही विवादों में घिरी है इनकी लाइफ
Share:

बॉलीवुड और मराठी मूवी की जानी मनाई एक्ट्रेस साईं को आज के समय में कौन नहीं जानता है, वह हमेशा ही किसी न किसी  बात के चलते चर्चाओं में बनी रहती है, इतना ही नहीं उन्होंने हमेशा ही अपने फैंस का दिल जीतने के लिए कुछ न कुछ नया किया है। वहीँ साईं आज अपना जन्मदिन मना रही है, बता दें की साईं का जन्म आज ही के दिन यानी 25 जून 1986 को हुआ था। 

आपकी जानकारी के लिए हम बता दें कि फिल्मों में एक्टिंग की जगह उन्होंने स्टेज ज्यादा पसंद था। इन फिल्मों में काम के बाद वे कई नाटकों में बतौर मुख्य अभिनेत्री नजर आईं। वहीं उनके द्वारा अभिनीत नाटक 'आधा-अधूरा' में उनके दमदार अभिनय के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का भी पुरस्कार मिला। इसके बाद वे एमटीवी के एक शो के लिए चुनी गई। साईं ने कुछ मराठी टीवी सीरियलों में भी काम किया है। उन्हें मराठी के फेमस सीरियल 'या गोजिरवान्य घरात' में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बिकिनी पहन बटोरी सुर्खियां 'बिकिनी गर्ल' के रूप में फेमस साईं मराठी फिल्म इंडस्ट्री की पहली एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने पहली बार बिकिनी पहनी थी। उनके इस बोल्ड अवतार पर कुछ संगठनों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन भी किया था। साई हिन्दी फिल्म 'हंटर' में भी बोल्ड सीन दे चुकी हैं।  एक इंटरव्यू में साईं ने कहा था कि, बोल्ड सीन को परदे पर सहजता से करने में साईं को कभी कोई दिक्कत नहीं होती।
 
वहीं यह भी बता दें कि साईं ने साल 2013 में अपने बॉयफ्रेंड अमे गोसावी से शादी की। फिलहाल वह मुंबई में रह रही हैं। नशे में हंगामा करने का लगा चुका है आरोप  पुणे की एक पार्टी में नशे में हंगामा करने का आरोप भी साईं पर लग चुका है। इस मामले में पुलिस ने 8 लोगों को हिरासत में लिया था। शुरू में इसमें साईं का नाम भी सामने आया लेकिन बाद में पुलिस ने साईं के शामिल होने की बात से इंकार कर दिया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -