MP: पतियों से परेशान थीं देवरानी-जेठानी, दूसरों के बहकावे में एक बिकी और एक...
MP: पतियों से परेशान थीं देवरानी-जेठानी, दूसरों के बहकावे में एक बिकी और एक...
Share:

सागर: मध्य प्रदेश में इन दिनों अपराध के मामले बढ़ते चले जा रहे हैं। हाल ही में जो मामला सामने आया है वह सागर का है। यहाँ अपराधियों ने पारिवारिक परिस्थितियों से परेशान एक घर की देवरानी-जेठानी को झांसे में लिया और उसके बाद उनके साथ दुष्कर्म किया और उन्हें बेच दिया। वहीं मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को देवरानी तो मिल गई है, लेकिन जेठानी की तलाश अब भी जारी है। इस घटना को सागर के महाराजपुर थाना इलाके की बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में जानकारी दी है कि, महाराजपुर थाना इलाके में रहने वाली 20 साल की देवरानी और 30 साल की जेठानी अचानक अपने घर से कहीं चली गईं।

इस दौरान परिवारवालों ने उन्हें बहुत ढूंढा लेकिन, दोनों का कुछ पता नहीं चला। काफी देर बार परिवारवालों ने थाने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले की शिकायत के बाद जब पुलिस ने महिलाओं को ढूंढना शुरू किया तो देवरानी विदिशा जिले में मिल गई और उसने पूछताछ में पुलिस को कुछ नहीं बताया। वहीं बाद में घर जाकर महिला ने परिजनों को पूरी कहानी सुनाई। इस घटना को सुनकर परिवारवालों के होश उड़ गए। वह उसी समय ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

इस मामले में देवरानी ने बताया कि, पति से परेशान होने के चलते वह एक महिला कल्पना के बहकावे में आ गई। कल्पना दोनों को अपने मामा रामदयाल और राजेश के यहाँ ले गई। वह हम दोनों को विदिशा के सैदपुर ले गए। और वहां हम दो दिन रहे। उसके बाद तीसरे दिन रामदयाल जेठानी को लेकर अंजान जगह चला गया। बाद में पता चला कि जेठानी को राजस्थान में बेच दिया है। उसके बाद मेरे साथ दुष्कर्म हुआ।'' अब इस मामले में पुलिस जेठानी को खोज रही है।

इन जिलों में हो सकती है सर्वाधिक वर्षा, जानिए आपके शहर में मौसम का हाल

भोपाल: नाले में पड़ी थी खून से सनी बोरी, खोलकर देखा तो उड़े होश

फिल्मों के दौरान गोविंदा को सरोज खान से पड़ी थी डांट, जानिए क्या थी वजह?

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -