सिंहस्थ नहीं जाने दिया तो 21 मई को दे देंगी जान
सिंहस्थ नहीं जाने दिया तो 21 मई को दे देंगी जान
Share:

भोपाल : मालेगांव ब्लास्ट में मकोका के आरोपों से मुक्त हुईं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अभी भी अनशन पर ही बनी हुई हैं। उन्होंने अपनी दवाईयां भी छोड़ दी हैं। मिली जानकारी के अनुसार न्यायालय के आदेश के बाद भी उनके लिए सिंहस्थ में जाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए ऐसे में वे खुशीलाल आयुर्वेदिक अस्पताल में अनशन पर बैठ गई हैं। इस दौरान न तो उन्होंने भोजन किया है और न ही दवाईयों का सेवन कर रही हैं। यही नहीं उन्होंने कहा कि यदि उन्हें सिंहस्थ के लिए जाने नहीं दिया गया तो वे 21 मई रात 8 बजे अपने प्राण त्याग देंगी।

साध्वी ने आरोप लगाते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार जो कि शोषितों और वंचितों की बारत कर रही है, उसी ने सबसे ज़्यादा परेशान किया है। उल्लेखनीय है कि प्रज्ञा सिंह ने 4 मई को ही देवास कोर्ट में सिंहस्थ में शिप्रा स्नान और श्री महाकालेश्वर के दर्शनों के लिए जाने के लिए अपील की थी। जिस पर न्यायालय ने स्वीकृति देते हुए आदेश दिया था कि साध्वी प्रज्ञा को 21 मई से पहले एक दिन के लिए एंबुलेंस में सशस्त्र पुलिस बल के साथ सिंहस्थ मेले में शामिल होने के लिए उज्जैन लेकर जाया जाए। जेल प्रशासन की ओर से भोपाल पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई थी।

भोपाल पुलिस ने इस मामले में सुरक्षा के बंदोबस्त करने की बात नकार दी थी। इस मामले में भोपाल पुलिस ने अपना जवाब दिया था कि पहले ही करीब 850 पुलिसकर्मी सिंहस्थ के लिए भेजे गए हैं ऐसे में साध्वी प्रज्ञा को भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में भेजे जाने से सुरक्षा का खतरा हो सकता है। इस बात की जानकारी जब प्रज्ञा को मिली तो वह भड़क उठी। प्रज्ञा ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री केंद्रीय गृहमंत्री को पत्र लिखा और कहा कि पुलिस का रवैया ठीक नहीं र्है। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साध्वी प्रज्ञा पर देवास के सुनील जोशी हत्याकांड में भी आरोपी हैं। उनका कहना है कि इस विषय में किसी भी तरह का अभिमन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -