भोपाल लोकसभा सीट: क्या दिग्गी राजा को चुनौती देंगी साध्वी प्रज्ञा, भाजपा में चल रहा जबरदस्त मंथन
भोपाल लोकसभा सीट: क्या दिग्गी राजा को चुनौती देंगी साध्वी प्रज्ञा, भाजपा में चल रहा जबरदस्त मंथन
Share:

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के सामने हिंदुत्व का चेहरा मानी जाने वाली साध्वी प्रज्ञा को चुनावी मैदान में उतारने के बारे में विचार कर रही है। पार्टी इस निर्णय के नफा-नुकसान के बारे में विचार कर रही है। यदि ऐसा होता है तो भोपाल लोकसभा सीट पर काफी ध्रुवीकरण देखने को मिल सकता है। 2008 में मालेगांव धमाके में आरोपी साध्वी प्रज्ञा को गत वर्ष ही एनआईए अदालत सबूतों के अभाव में बरी कर दिया था। 

गाँधीनगर लोकसभा सीट: गुलबर्ग सोसायटी दंगा के पीड़ित फिरोज खान, देंगे अमित शाह को टक्कर

जेल से बाहर आने के बाद से उन्हें हिंदुत्व के चेहरे तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि उन्हें दिग्विजय सिंह के सामने अच्छा प्रत्याशी माना जा रहा है। दिग्विजय सिंह पर 'हिंदू आतंकवाद' जैसे हिन्दू विरोधी शब्द को जन्म देने और दिल्ली के बाटला हाउस एनकाउंटर को फर्जी करार देने का आरोप है, जिसमें आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन के आतंकी मारे गए थे। वहीं साध्वी के अनुभवी न होने कि वजह से भी कुछ सवाल खड़े हो रहे हैं। 

गाँधीनगर लोकसभा सीट: गुलबर्ग सोसायटी दंगा के पीड़ित फिरोज खान, देंगे अमित शाह को टक्कर
 
वहीं सूत्रों का कहना है कि इस बारे में अभी आखिरी निर्णय लिया जाना बाकी है। पार्टी की चिंता यह है कि क्या वे 'हिंदुत्व' के मुद्दे को इस तरीके से उठा पाएंगी, कि निर्वाचन आयोग भी इस पर आपत्ति न उठाए। यदि साध्वी को प्रत्याशी बनाया जाता है तो विपक्ष को यह कहने का अवसर मिल जाएगा कि भाजपा हिंदू असामाजिक तत्वों को प्रोत्साहन देती है। 

खबरें और भी:-

असम: बीफ बेचने के आरोप में मुस्लिम शख्स को भीड़ ने घेरा और फिर...

अवध की सीटों पर शाह की नजर, प्रबंधकों को दिया जीत का मंत्र

अदालत से आज़म खान को बड़ी राहत, शस्त्र लाइसेंस के निलंबन के आदेश का एक हिस्सा हुआ रद्द

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -