दुष्कर्म मामले पर साध्वी प्रज्ञा का बड़ा बयान, कहा- महिलाओं को नहीं करना चाहिए ये काम
दुष्कर्म मामले पर साध्वी प्रज्ञा का बड़ा बयान, कहा- महिलाओं को नहीं करना चाहिए ये काम
Share:

भोपाल: अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहने वाली भोपाल से भाजपा की लोकसभा सांसद साध्‍वी प्रज्ञा सिंह ने बलात्कार के एक मामले में बड़ा बयान दिया है। एक कार्यक्रम के दौरान रेलवे अधिकारी के कृत्य को गलत बताते हुए सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ने रेप पीड़िता पर भी सवाल उठाए हैं। बता दें कि हाल ही में एक महिला रेलकर्मी ने रेलवे के ADRM गौरव सिंह पर बलात्कार का इल्जाम लगाया था।

महिला का कहना था कि रेलवे में अनुकंपा नियुक्ति दिलाने के नाम पर ADRM ने उसके साथ संबंध बनाए। जिसके बाद उसे नौकरी मिल गई, लेकिन नौकरी लगने के बाद भी वह लगातार बलात्कार करता रहा। वहीं ऑल इंडिया ट्रेन कंट्रोलर एसोसिएशन के कार्यक्रम में 21 मई को लोकसभा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह भी पहुंची थीं। यहां उन्होंने ADRM के अपराध से संबंधित जानकारी मंच से ही DRM से मांगी। साथ ही कर्मस्थल पर प्रताड़ना को गलत करार दिया। मगर इसी दौरान साध्वी प्रज्ञा ने यह भी कहा कि लालच में आकर किसी महिला को ऐसा नहीं करना चाहिए था। 

सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आगे कहा कि गौरव सिंह ने अपनी सहकर्मी को प्रलोभन देकर उनका शोषण किया। मगर कहीं ना कहीं उस महिला की भी गलती है। एक-डेढ़ साल बाद आप शिकायत कर रहे हो। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह अनुचित है। किसी को सिर्फ पुरुष होने की सजा नहीं मिलना चाहिए। हालांकि मैंने बताया है कि शादी के बाद भी ADRM महिला को प्रताड़ित कर रहा था। महिला ने ख़ुदकुशी की कोशिश की, जिसके बाद यह केस खुला।

मुस्लिमों को भड़काना चाह रही भाजपा, गुजरात जैसे दंगे हो जाएंगे- ज्ञानवापी पर महबूबा मुफ़्ती के विवादित बोल

संजय राउत को भरना पड़ेंगे 100 करोड़ ? भाजपा नेता की पत्नी ने भेजा 'मानहानि' का नोटिस

दलित स्वामी ने कांग्रेस MLA को अपने मुंह से निकालकर खिलाया खाना, VIDEO वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -