आमरण - अनशन पर बैठीं साध्वी प्रज्ञा
आमरण - अनशन पर बैठीं साध्वी प्रज्ञा
Share:

भोपाल : मालेगांव बम धमाके में एनआईए द्वारा क्लीन चिट मिल जाने के बाद साध्वी प्रज्ञा ने मांग की है कि उन्हें सिंहस्थ 2016 में दर्शन के लिए जाने दिया जाए। मगर इस मामले में उन्हें सुरक्षा का हवाला देते हुए जाने से रोका गया था। जिसके बाद उन्होंने अनशन प्रारंभ कर दिया। उन्होंने आमरण अनशन प्रारंभ कर दिया है। फिलहाल उन्हें भोपाल के चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है।

उल्लेखनीय है कि उन्होंने 4 मई को अपील की थी कि उन्हें सिंहस्थ के आयोजन के लिए जाने दिया जाए मगर 5 मई को सुरक्षा का हवाला देते हुए उन्हें जाने से रोक दिया गया। इस मामले में कहा गया कि जेल के नियम के अनुसार वे तीर्थ नहीं जा सकती हैं। इसके बाद से ही उन्होंन आमरण - अनशन प्रारंभ कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि मालेगांव ब्लास्ट को लेकर यह बात सामने आई कि जिस चार्जशीट की बात की जा रही है उस चार्ज शीट में साध्वी प्रज्ञा का नाम नहीं था। ऐसे में उन्हें क्लीन चिट दे दी गई। दूसरी ओर कांग्रेस ने इस मामले में भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पीएमओ के इशारे पर यह कार्य किया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -