अजान से सबकी नींद हराम होती हैं: प्रज्ञा सिंह ठाकुर
अजान से सबकी नींद हराम होती हैं: प्रज्ञा सिंह ठाकुर
Share:

भोपाल: हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Sadhvi Pragya Singh Thakur) ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। इस बार उनका बयान अजान को लेकर सामने आया है। जी दरअसल उन्होंने सुबह होने वाली अजान पर आपत्ति जताई है। सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का कहना है कि सुबह की आवाजों से ना सिर्फ बीमार परेशान होते हैं बल्कि साधना भी भंग होती है।

आप सभी को बता दें कि वह पहली ऐसी महिला नहीं हैं जिन्होंने अजान पर आपत्ति जताई हो बल्कि उनके पहले प्रसिद्ध सिंगर सोनू निगम ने कुछ वर्ष पूर्व अजान को लेकर आपत्ति जताई थी। उस दौरान उन्होंने कहा था , 'लाऊड स्पीकर की आवाज से सुबह सुबह बहुत परेशानी होती है।' उनके इस बयान पर खूब विवाद भी हुआ था। अब उनके बाद भोपाल की भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भी इसी तरह का बयान दिया है। जी दरअसल साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बीते दिन एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा, 'सुबह पांच बजकर कुछ मिनट से बहुत जोर जोर से आवाजें आती हैं वो आवाजें लगातार आती हैं, सबकी नींद हराम होती हैं, नींद ख़राब होती है। कुछ बीमार होते हैं उनको भी तकलीफ होती है।' आगे उन्होंने यह भी कहा कि,' साधु सन्यासियों की साधना का भी यही समय होता है और उनकी साधना में परेशानी होती है।'

वैसे यह कोई पहली बार नहीं है जब साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कोई विवादित बयान दिया हो बल्कि वह इसके पहले भी कई विवादित बयान दे चुकीं हैं।

इंदौर: 13 साल छोटे प्रेमी के साथ भागी महिला लौटी घर, बोली- 'पैसे खत्म हो गए तो आ गई'

MP: बड़ी खबर! बिजली का बकाया बिल भरने पर मिलेगी 40 फीसदी की छूट

भोपाल: अस्पताल अग्निकांड पर फूटा उमा भारती का गुस्सा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -