कोर्ट ने दिया आदेश, ले जाओ प्रज्ञा को उज्जैन
कोर्ट ने दिया आदेश, ले जाओ प्रज्ञा को उज्जैन
Share:

उज्जैन ​: मालेगांव केस में बरी होने के बाद से कुंभ स्नान की हठ कर रही साध्वी प्रज्ञा को कोर्ट की आज्ञा के बाद आज पुलिस उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ में कुंभ स्नान के लिए लेकर जाने वाली है। इस दौरान प्रज्ञा को महाकाल मंदिर में पूजा करने की भी इजाजत दी जाएगी। साध्वी सुनील जोशी हत्याकांड में आरोपी है।

कोर्ट ने पुलिस को दिए अपने आदेश में कहा है कि प्रज्ञा को पूरी सुरक्षा के साथ उज्जैन ले जाया जाए और उसके बाद उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कर दिया जाए। बता दें कि कोर्ट के आदेश के बावजूद पुलिस उन्हें उज्जैन के सिंहस्थ में स्नान के लिए नहीं ले जा रही थी। जिसके बाद साध्वी ने भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। साध्वी का इलाज भोपाल के पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक संस्थान में चल रहा है।

दो दिन पहले ही उन्होने आमरण अनशन शुरु किया था। प्रज्ञा ने मध्य प्रदेश सरकार को एक खत लिखा था, जिसमें कहा गया था कि यदि उन्हें सोमवार सुबह 9 बजे तक उज्जैन जाने की अनुमति नहीं दी गई, तो वो 10 बजे से अनशन पर बैठ जाएंगी। सरकार ने प्रज्ञा की इस अर्जी को ठुकरा दिया था। इस पर प्रज्ञा ने कहा था कि आगे वो अपना देह त्याग देंगी और समाधि ले लेंगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -