दिवंगत विधायक को लेकर साध्वी प्रज्ञा का विवादित बयान!
दिवंगत विधायक को लेकर साध्वी प्रज्ञा का विवादित बयान!
Share:

भोपालः भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर (Sadhvi Pragya) को आए दिन उनके बयानों के चलते चर्चा में देखा जाता है। अब इस बीच एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा कहा है जिस पर हंगामा तेज होने की संभावना जताई जा रही है। जी दरअसल भाजपा सांसद ने इस बार एक दिवंगत नेता के खिलाफ बयान दिया है। उन्होंने मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा के दिवंगत विधायक गोवर्धन दांगी को लेकर कहा, "मुझे जिंदा जलाने वाले खुद 2 महीने में भगवान को प्यारे हो गए।"

आप सभी को हम यह भी बता दें कि कांग्रेस के दिवंगत विधायक गोवर्धन दांगी ने साल 2019 में अपने एक बयान में प्रज्ञा ठाकुर को जिंदा जलाने की धमकी दी थी। वहीं बाद में विवाद बढ़ता देख गोवर्धन दांगी ने अपने बयान पर माफी मांग ली थी। जी दरअसल बीते साल कोरोना महामारी के दौरान कोरोना संक्रमण के चलते गोवर्धन दांगी का निधन हो गया था। ऐसे में बीते बुधवार को भोपाल में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में साध्वी प्रज्ञा ने दिवंगत कांग्रेस विधायक पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, 'कुछ लोग मुझे ढोंगी साध्वी बोलते हैं लेकिन मैं उनको बता दूं कि तुम्हारे मानने नहीं मानने से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।'

इसी के साथ भाजपा सांसद ने कहा, 'मातृशक्ति को बदनाम करने वाले जी नहीं सकेंगे। धर्म को हराने के लिए भगवा को बदनाम किया। रावण बनोगे तो राम को वध तो करना ही पड़ेगा।' आप सभी को हम यह भी जानकारी दे दें कि बीते दिनों भी साध्वी प्रज्ञा ने एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा पर भी निशाना साधा था। वहीं इस दौरान पीसी शर्मा (PC Sharma) भी वहां मौजूद थे, जो साध्वी प्रज्ञा के बयान से नाराज होकर कार्यक्रम छोड़कर चले गए थे।

उस समय साध्वी प्रज्ञा ने कहा था कि "कांग्रेसी इतने गए गुजरे हैं कि ऐसे लोग विधायक बनने लायक भी नहीं है लेकिन तब भी विधायक बनते हैं। ये लोग खुद को हिंदू कहते हैं लेकिन संवेदनहीन होते हैं। ऐसे कांग्रेसियों को शर्म आनी चाहिए, ऐसे देशद्रोहियों को शर्म आनी चाहिए। इनके लिए भारत में जगह नहीं है। भारत में सिर्फ राष्ट्रभक्त रहेगा, राष्ट्र हिंदुओं के साथ है, राष्ट्रभक्त ही हिंदू होते हैं"।

भिंड में क्रैश हुआ वायुसेना का विमान, मौके पर पहुंचा प्रशासन

Video: 'पलक झपकते ही दुश्मन का टैंक ध्वस्त।।' , भारतीय सेना के शौर्य से दहली चीन बॉर्डर

अपना पहला स्वदेशी अंतरिक्ष प्रक्षेपण यान लॉन्च करने के लिए तैयार दक्षिण कोरिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -