पुलिस के सामने से निकल गई साध्वी, बाद में दौड़ते रह गए
पुलिस के सामने से निकल गई साध्वी, बाद में दौड़ते रह गए
Share:

आगरा : आगरा में विश्व हिंदु परिषद् के नेता अरुण माहौरी की शोकसभा में जाने से रोकने के लिए विहिप की नेता साध्वी प्राची के पीछे दरोगा से लेकर सीओ तक को लगाया गया, लेकिन फिर भी वो सबकी आँखों में धूल झोंक कर निकल गई। इतना ही नहीं अरुण माहौरी के घर पर भी 50 जवानों को तैनात किया गया। महिला पुलिस भी लगाए गए, लेकिन सारे इंतजाम धरे के धरे रह गए। पुलिस को पता चले बिना ही वो शोकसभा में पहुंच गई।

इस बात का ऐलान उन्होने पहले ही कर दिया था कि वो शोकसभा में जरुर जाएंगी। जब इस बात का पता पुलिस को लगा तो पुलिस ने एक घेरा बनाया, लेकिन पुलिस के घेरे भी साध्वी को रोक नहीं पाए। वो अरुण के घर पहुंची और वहां से उनके बहन की सलवार-कमीज पहनी। बाहर उनका एक समर्थक बाइक लिए खड़ा था। साध्वी आई और बाइक पर सवार हो चलते बनी। सामने ही पुलिस अधिकारी खड़े थे। दो पुलिस कर्मियों को शक हुआ तो समर्थक ने कह दिया यह तो अरुण की बहन है, साध्वी अंदर है। बाद में अफसरों को पता चला तो वे दौड़े दौड़े जयपुर हाउस स्थित रामलीला पार्क पहुंचे।

वहीं पर अरुण माहौर की शोकसभा थी, अफसर फिर से चौंक गए, क्योंकि साध्वी वहां भी नहीं थीं। लेकिन थोड़ी देर में ही पता चला कि वे पास में ही स्थित भाजपा कार्यालय में पहुंच गई हैं। वहां से भगवा वस्त्र पहनकर शोकसभा में पहुंच गईं। सभा से साध्वी ने ऐलान किया कि वो मंटोला चौराहा जाएंगी, जहां अरुण की हत्या हुई थी।

इसके बाद उनके पीछे पुलिस की जीप लगा दी गई और उन्हें वहां जाने से रोका गया, जब साध्वी ने पूछा कि उन्हें क्यों रोका जा रहा है, तो खुद सीओ राजेंद्र यादव उनके सामने हाथ जोड़े पहुंच गए। चश्मदीदों के अनुसार, यादव ने कहा कि मेरी क्या औकात कि मैं आपको रोकूं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -