केंद्रीय मंत्री का विवादित बयान विदेशी विद्यार्थी रहते हैं अनैतिक गतिविधियों में लिप्त
केंद्रीय मंत्री का विवादित बयान विदेशी विद्यार्थी रहते हैं अनैतिक गतिविधियों में लिप्त
Share:

नईदिल्ली। बेंगलुरू में तंजानिया की छात्रा को पीटे जाने और उसकी कार को जलाने के मामले पर केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा ने बयान देते हुए कहा कि बेंगलुरू में जो विद्यार्थी विदेशों से आते हैं वे अनैतिक गतिविधियों में शामिल होते हैं। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार को लेकर भी उन्होंने अपनी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपना भार केंद्र सरकार पर डाल रही है। ऐसे में यह अंतर्राष्ट्रीय मसला बनाना चाहती है।

बेंगलुरू में विदेशी विद्यार्थी अवैध गतिविधियों में शामिल होते हैं। जिसके कारण इस तरह की बातें असहनीय होती हैं। सदानंद गौड़ा ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों पर राज्य सरकार को रोक लगाना चाहिए। इन गतिविधियों के चलते कई घटनाक्रम बढ़ते हैं। कर्नाटक के गृहमंत्री ने छात्रा के कपड़े फाड़ने और नग्न परेड करवाने से इन्कार किया है।

इस मामले में केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा का बयान बेहद अहम माना जा रहा है। तो दूसरी ओर राज्य सरकार से इस तरह के मामलों पर रोक लगाने की मांग की जा रही है। उल्लेखनीय है कि कुछ युवाओं ने इस घटना पर पोस्टर और बैनर प्रदर्शित कर अपना विरोध जताया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -