पीपल के फायदे !!
पीपल के फायदे !!
Share:

यूँ तो प्रकृति में हर वस्तु का महत्त्व है और अगर बात वनस्पति की हो तो शायद ही ऐसी कोई बूटी ,घास,पेड़,फूल, पत्ता, हो जो जिसकी उपयोगिता न हो | दरसल प्रकृति में कुछ भी व्यर्थ या अकारण नही है | इसी सिलसिले में जानेगे पीपल का महत्त्व |

पीपल की उपयोगिता - 

1 पीपल के पत्तों का प्रयोग कब्ज या गैस की समस्या में दवा के तौर पर किया जाता है। इसे पित्‍त नाशक भी माना जाता है, इसलिए पेट की समस्याओं में इसका प्रयोग लाभप्रद होता है  

2 पीपल के पके हुए फलों को सुखाकर बनाए गए चूर्ण को शहद के साथ सेवन करने से हकलाने  की समस्या दूर होती है और वाणी में सुधार होता है।  

3 पीपल के पके हुए फल खाने से कोलोस्ट्राल काम होता है |

4 सांस संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या में पीपल का पेड़ आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए पीपल के पेड़ की छाल का अंदरूनी हिस्सा निकालकर सुखा लें। सूखे हुए इस भाग का चूर्ण बनाकर खाने से सांस 
संबंधी सभी समस्याएं दूर हो जाती है। इसके अलावा इसके पत्तों का दूध में उबालकर पीने से भी दमा में लाभ होता है।   

5 त्वचा के लिए - त्वचा का रंग निखारने के लिए भी पीपल की छाल का लेप या इसके पत्तों का प्रयोग किया जा सकता है। इसके अलावा यह त्वचा की झुर्रियों को कम करने में भी मदद करता है। 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -