सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का इस टीम में हुआ चयन
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का इस टीम में हुआ चयन
Share:

मुंबईः क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारत के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी क्रिकेट से दूर नहीं है। अर्जुन का चयन मुंबई टीम में हुआ है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन को नागपुर खेले जाने वाले ‘बापुना कप’ के लिए मुंबई की 15 सदस्यीय टीम में जगह दी गई है। मुंबई क्रिकेट संघ ने सोमवार को टीम की घोषणा की।

इस टीम की कमान सूर्य कुमार यादव के हाथों में दी गई है। विदर्भ क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित किए जाने वाले बापुना कप को सीजन के शुरू होने से पहले कराया जाता है। 50 ओवर के फॉर्मेट में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट का आयोजन 5 सितंबर से होना है। मुंबई की टीम इस प्रकार है - सूर्यकुमार यादव (कप्तान), सरफराज खान, आदित्य तरे, जय बिस्टा, शुभम रंजने, रौनक शर्मा, आकाश पारकर, एकनाथ केरकर, सूफियान शेख, शम्स मुलानी, आदित्य धूमल, शशांक अटार्डे, आकिब कुरैशी, कृतिक हनागावाडी और अर्जुन तेंदुलकर।

अर्जुन तेंदुलकर इससे पहले टी20 मुंबई में लीग में भी खेल चुके हैं। 'आकाश टाइगर्स' की टीम ने उनको 5 लाख रुपए की बोली लगाकर टीम के साथ जोड़ा था। अर्जुन 'विज्जी ट्रॉफी' के लिए घोषित की गई मुंबई की 15 सदस्यीय टीम में भी शामिल किए गए थे। वहीं 'वीनू माकंड' अंडर-19 ट्रॉफी में भी वह मुंबई की टीम का भाग रह चुके हैं। अर्जुन ने कई मैचों में अपने टेलेंट को दिखाया है। 

मोदी सरकार में एक और बड़ा बदलाव, जेटली के नाम पर रखा इस स्टेडियम का नाम

83 में हुई बोमन ईरानी की एंट्री, इस प्लेयर का निभाएंगे किरदार

साउथ अफ्रीका के हर्षल गिब्स ने आलिया भट्ट का मीम किया शेयर, एक्ट्रेस ने दिया जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -