सचिन ने बेटे अर्जुन के प्रदर्शन पर कही ऐसी बात
सचिन ने बेटे अर्जुन के प्रदर्शन पर कही ऐसी बात
Share:

मुंबई : मशहूर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर मुंबई के टी-20 लीग में खेलेंगे। सचिन के साथ नाम जुड़े होने के कारण अर्जुन लगातार लोगों की नजरों में रहते हैं। उन पर बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव होता है। इस पर सचिन ने कहा- अगर अर्जुन सफल नहीं होता है तो कोई बात नहीं। हमेशा एक मौका होता है। वह मजबूती से वापसी करेगा। टी-20 टूर्नामेंट में अर्जुन के लिए एक बेहतर मौका है।

आईपीएल 2019 के लीग मैचों का पूरा शेड्यूल जारी, यहाँ देखिए पूरी लिस्ट

कुछ ऐसा बोले सचिन 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 साल के अर्जुन ने भारतीय अंडर-19 टीम के लिए दो टेस्ट खेले हैं। इस दौरान उनका प्रदर्शन साधारण रहा। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए कुल 14 रन बनाए। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन केवल तीन विकेट ही ले सके। सचिन ने कहा, "खेल में कुछ भी निश्चित नहीं होता है। इसलिए आपको जो मौके मिले उसका फायदा उठाइए। अपना बेस्ट दीजिए। यह एक ऐसी जगह है जहां लोग आपके प्रदर्शन पर नजर रखते हैं। अगर आप अच्छा कर रहे हैं तो आप एक दिन शीर्ष पर होंगे।

कोहली के लिए 'विराट' होगा IPL का ये सीजन, बना सकते हैं कई रिकॉर्ड

इसी के साथ सचिन ने कहा, "वह कितने समय तक क्रिकेट के लिए समर्पित रहता है और इस खेल से प्यार करता है वह मेरे लिए ज्यादा मायने रखता है। मुंबई टी-20 लीग ने हमेशा युवाओं को आईपीएल तक पहुंचने के मौके दिए हैं।

कुलदीप वर्कलोड प्रबंधन की कला अच्छी तरह जानते हैं : चावला

पहली जीत से उत्साहित अफगानिस्तान के कप्तान बोले कुछ ऐसा

पीसीबी ने दी बीसीसीआई को 16 लाख डॉलर की मुआवजा राशी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -