इस महान खिलाड़ी की अपील, बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने आगे आये लोग
इस महान खिलाड़ी की अपील, बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने आगे आये लोग
Share:

मुंबईः देश के दक्षिण-पश्चिम भाग इन दिनों भारी बारिश से भीषण बाढ़ के चपेट में है। इस बाढ़ में अब तक 200 के आसपास लोग मारे जा चुके हैं। वायुसेना की मदद से लाखों लोगों को बचाया गया। बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए हर तरफ से हाथ बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने के लिए अपने फैन्स और देशवासियों से अनुरोध किया है।

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए फैन्स और देशवासियों से ट्विटर के जरिए सचिन ने अपील की है। इस दिग्गज बल्लेबाज ने ट्वीट करते हुए कहा है, पूरे भारत में हाल ही में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। जलस्तर कम होने से पहले से हालात में सुधार हुआ है। मैंने पीएम राहत कोष के माध्यम से मदद की है और आप सभी से मदद और सहयोग करने का अनुरोध करता हूं।

मौसम विभाग के मुताबिक बाढ़ का खतरा कुछ दिनों में और भी बढ़ेगा। बंगाल की खाड़ी से नया मानसून आ रहा है जो पूर्व भारत की तरफ आएगा। यह मानसून ओडिशा से मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्‍थान से लेकर दक्षिणी उत्तर प्रदेश तक बढ़ सकता है। इस वजह से कई इलाकों में बाढ़ आने की संभावना है। भारी बारिश से कर्नाटक,केरल और महाराष्ट्र में जनजीवन भयानक तरीके से प्रभावित हुआ है। बाढ की विभिषिका से हुई व्यापक क्षति की भरपाई मुश्किल है। 

एशेज सीरीज का दूसरा मुकाबला आज

डिकॉक के कंधों पर टी-20 की कमान, भारत के खिलाफ सीरीज के लिए हुआ टीम का एलान

भारतीय टीम से छिन सकती है टेस्ट क्रिकेट में नंबर एक की कुर्सी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -