सबरीमाला : महिलाओं के प्रवेश के बाद शुद्धिकरण के लिए बंद मंदिर फिर खुला
सबरीमाला : महिलाओं के प्रवेश के बाद शुद्धिकरण के लिए बंद मंदिर फिर खुला
Share:

कन्नूर : सबरीमाला मंदिर में महिलाओं को प्रवेश से रोकने की सारी कोशिश उस वक्त धरी रह गईं जब दो महिलाएं गुपचुप तरीके से देर रात भगवान अयप्पा के मंदिर में प्रवेश कर पूजा कर आईं। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बुधवार तड़के करीब 3.45 बजे दो महिलाएं तेजी से मंदिर में घुसीं और भगवान अयप्पा की पूजा करने लगीं।

 

 

मंदिर का हुआ शुद्धिकरण 

प्राप्त जानकारी अनुसार महिलाओं द्वारा पूजा किए जाने के बाद अब इस पूरे मामले को लेकर हंगामा शुरू हो चुका है। इस पूरी घटना के बाद सबरीमाला मंदिर को शुद्धिकरण के लिए एक घंटे के लिए बंद किया गया था. मंदिर का शुद्धिकरण करने के बाद मंदिर को खोल दिया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा है कि दो महिलाएं आज मंदिर में प्रवेश कर गईं थीं। हमने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि जो भी महिलाएं मंदिर में जाना चाहती हैं उन्हें पूरी सुरक्षा दी जाए।

 

 

टूट गई सालों पुरानी परंपरा 

केरल के डीजीपी ने महिलाओं के सबरीमाला मंदिर में पूजा करने पर बताया कि यह पुलिस की जिम्मेदारी है कि जो आए उसको सुरक्षा दी जाए। महिलाओं की उम्र और दूसरी जानकारी की पुष्टि करना हमारी जिम्मेदारी नहीं है। जानकारी के लिए बता दें कि इन महिलाओं की पहचान बिंदू और कनकदुर्गा के रूप में हुई है। इन दोनों महिलाओं के इस कदम के बाद मंदिर से जुड़ी सैकड़ों साल पुरानी वो परंपरा भी टूट गई है.

सबरीमाला मंदिर : लाखों महिलाओं ने बनाई 600 कि.मी लम्बी मानव श्रृंखला

सबरीमाला मंदिर में दो महिला भक्तों ने किया दर्शन, तोड़ दी सालों पुरानी परम्परा

सबरीमाला मंदिर: आज बनाएंगी मानव श्रृंखला लाखों महिलाऐं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -