यूपी पुलिस के सामने बयान देने पहुंचे सबा नकवी और मोहम्मद ज़ुबैर, 'जय श्रीराम' पर फैलाया था झूठ
यूपी पुलिस के सामने बयान देने पहुंचे सबा नकवी और मोहम्मद ज़ुबैर, 'जय श्रीराम' पर फैलाया था झूठ
Share:

लखनऊ: गाजियाबाद के लोनी थाने में दो समुदायों के बीच वैमनस्य उत्पन्न करने और फेक न्यूज़ फैलाने के आरोप में पत्रकार सबा नकवी और AltNews के मोहम्मद ज़ुबैर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मोहम्मद ज़ुबैर कई दिनों से Twitter पर भी एक्टिव नहीं है। अब ये दोनों उत्तर प्रदेश के लोनी थाने में बयान देने पहुँचे हैं। पुलिस ने वहाँ दोनों का बयान रिकॉर्ड किया। इन दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए झूठ फैलाया था।

इसी मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) के स्थानीय नेता उम्मेद पहलवान पर भी ‘राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA)’ लगाने की कवायद की जा रही है। उसे जून 19, 2021 को अरेस्ट किया गया था। उसने ही पीड़ित से फर्जी वीडियो शूट करा कर ‘जबरन जय श्री राम बुलवाने’ वाली बात जोड़ी थी, जबकि आरोपितों में कई मुस्लिम थे और ये ताबीज के कारण मारपीट का मामला था। इसमें कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं निकला।

हाल ही में इसी मामले में गाजियाबाद पुलिस ने Twitter को दूसरा नोटिस भेजा था। इस नोटिस में कहा गया था कि ट्विटर जाँच में सहयोग नहीं कर रहा है और उसके द्वारा दिया गया स्पष्टीकरण का कोई औचित्य नहीं है। इसके साथ ही यूपी पुलिस ने Twitter इंडिया के MD महेश महेश्वरी को 24 जून 2021 को 10:30 बजे तक गाजियाबाद के लोनी थाना में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया था। 

एक किताब ने बदला था एलन मस्क का नजरिया, आज हर सेकंड कमाते है 67 लाख रुपए

स्ट्राइड्स फार्मा साइंस की पुडुचेरी सुविधा ने सफलतापूर्वक पूरा किया ईयू जीएमपी निरीक्षण

2030 तक दुनिया का शीर्ष पोर्ट ऑपरेटर बनना है अडानी पोर्ट्स का लक्ष्य: रिपोर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -