'ये कैसा भाग्योदय है?', PM मोदी के महाराष्ट्र दौरे पर उद्धव गुट ने पूछा सवाल
'ये कैसा भाग्योदय है?', PM मोदी के महाराष्ट्र दौरे पर उद्धव गुट ने पूछा सवाल
Share:

मुंबई: आज (19 जनवरी) पीएम नरेंद्र मोदी मुंबई के दौरे पर रहेंगे। यहां पीएम 38,800 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। साथ ही मुंबई में प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो भी प्रस्तावित है। पूरे मुंबई शहर में प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में पोस्टर लगाए गए हैं। प्रधानमंत्री के दौरे पर शिवसेना के उद्धव गुट ने मुखपत्र सामना में पीएम का स्वागत तो किया है किन्तु साथ ही भारतीय जनता पार्टी पर तंज भी कसा है।

सामना ने अपने संपादकीय में लिखा, "प्रधानमंत्री का स्वागत है, किन्तु यह सवाल भी है कि बीजेपी को कब से मुंबई के भविष्य और भाग्योदय की चिंता होने लगी। यह प्रचार किया गया है कि पीएम आएंगे एवं मुंबई का कायापलट कर देंगे। मुंबई के आर्थिक और औद्योगिक अहमियत को कम करके केंद्र ने ये कायापलट जारी रखा है। सवा दो लाख करोड़ की परियोजना महाराष्ट्र से हाईजैक कर ली गई। यह मुंबई पर आर्थिक चोट है।"

सामना में आगे पूछा गया कि कहा जा रहा है मुंबई का भाग्योदय होने वाला है। लाखों करोड़ की परियोजना हटाकर महाराष्ट्र के लाखों बेरोजगारों के मुंह से निवाला छीन लिया गया। क्या इसे ही मुंबई-महाराष्ट्र का भाग्योदय कहा जाए? मुंबई के भगोदय का आरम्भ यूनिवर्सिटी की दीवार गिराए जाने के साथ हुआ। मुंबई में एक अहम स्ट्रक्चर पर हथौड़ा चलाया जा रहा है। हालांकि, हमारे पीएम का स्वागत है, यह 'समान' की प्रस्तावना से नहीं निकाला गया है। पीएम के दौरे पर लगाए गए पोस्टरों पर निशाना साधते हुए सामना में शिंदे गुट की तुलना मेंढक से की गई है। सामना ने लिखा, प्रधानमंत्री के स्वागत में भाजपा ने पूरी मुंबई में झंडे गाड़ दिए। शिंदे गुट ने भी इसमें अपना वजूद दिखाने का प्रयास किया मगर भाजपा इस गुट को निगल गई है। जैसे मगरमच्छ एक मेंढक को निगल जाता है। सामना में शिंदे गुट से सवाल किया गया है कि भाजपा नेताओं के कटआउट बालासाहेब से भी बड़े हैं। स्वयं को बालासाहेब की शिवसेना कहने वाले शिंदे इस पर चुप क्यों बैठे हैं।

कर्नाटक में PM मोदी ने बजाया ढोल, बोले- 'सुशासन और सद्भाव के रास्ते पर राज्य की सरकार'

मिशन 2024 में जुटी भाजपा, 28 और 29 जनवरी को बिहार में होगा महामंथन

'विचारधारा में अंतर के कारण BJP में नहीं हो सकता शामिल', इस नेता का आया बड़ा बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -