अपनी दो दिनी यात्रा के तहत आज भारत आएंगे रूस के राष्ट्रपति पुतिन, अमेरिका हुआ खफा
अपनी दो दिनी यात्रा के तहत आज भारत आएंगे रूस के राष्ट्रपति पुतिन, अमेरिका हुआ खफा
Share:

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज अपनी  दो दिन की यात्रा के तहत भारत आ रहे है। इस दौरान वे वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान उनके साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। इस सम्मलेन में भारत और रूस के बीच कुछ अहम समझौते होने की उम्म्मीद की जा रही है। 

बुद्ध प्रतिमा में दिखी दरार, हो सकती है धराशाई


 रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी इस यात्रा के दौरान भारत और रूस के बीच प्रस्तावित एस-400 वायु प्रतिरक्षा प्रणाली सौदे पर भी हस्ताक्षार कर के इसे संवैधानिक मंजूरी देंगे। इस सौदे के बाद भारत रूस से जमीन से हवा में लम्बी दूरी तक वार करने वाली मिसाइलें खरीद सकेगा। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान पीएम मोदी और रुसी राष्ट्रपति पुतिन अमेरिका द्वारा ईरान पर लगाए गए प्रतिबन्ध के बाद दोनों देशों में कच्चे तेल की स्थिति और कई अन्य अंतराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा कर सकते हैं। 

ट्रंप ने कहा सऊदी शाह की मदद करता है अमेरिका

उल्लेखनीय है कि भारत और रूस के बीच होने वाली इस डील से भारत दूसरा मित्र देश अमेरिका काफी रूठा हुआ है। अमेरिका इस मामले में पहले ही भारत को धमकी दे चूका है कि अगर उसने रुस के साथ हथियारों के खरीद की डील की तो अमेरिका भारत पर कई तरह के प्रतिबन्ध लगा सकता है। 

ख़बरें और भी 

2022 में भारतीय अंतरिक्ष यात्री को स्पेस स्टेशन भेजने में मदद कर सकता है रूस

सुनामी प्रभावित इंडोनेशिया की मदद के लिए भारत ने शुरू किया ऑपरेशन ‘समुद्र मैत्री’

आईसीजे का बड़ा फैसला, अब दुनिया लाइव देखेगी कुलभूषण जाधव मामले की सुनवाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -