जलते हुए विमान ने की मॉस्को के एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, 40 लोगों की मौत
जलते हुए विमान ने की मॉस्को के एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, 40 लोगों की मौत
Share:

मॉस्को : रूस की एयरोफ्लोट एयरलाइन के सुखोई सुपरजेट-100 यात्री विमान में रविवार को उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही आग लग गई। जलते हुए विमान ने मॉस्को के शेरेमेटयेवो एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की। रूसी जांच एजेंसी के अनुसार हादसे में कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। विमान में 78 यात्री और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे। इनमें से पांच लोगों के जख्मी होने की खबर है।

धमाकों के बाद लगातार कड़े कदम उठा रहा श्रीलंका, अब 200 मौलानाओं को बाहर निकाला

ऐसे हुआ पूरा हादसा 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जांच अधिकारियों के अनुसार, विमान ने मॉस्को से उत्तरी रूस के मरमांस्क शहर के लिए उड़ान भरी थी। रूस के न्यूज चैनल ने इस घटना का वीडियो शेयर किया है। इसमें विमान के पीछे के हिस्से में आग लगी दिख रही है। कुछ रिपोर्ट्स में एयरपोर्ट के एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि यह विमान सिर्फ दो साल पुराना था।

पाकिस्तान ने फिर किया भारतीय राजनयिकों को परेशान, गिरफ्तार कर सामान की तलाशी ली

लगातार कूदते रहे यात्री 

इसी के साथ रूस की एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, विमान ने मरमांस्क के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन हवा में रहते ही इसमें आग लग गई। इसके बाद मॉस्को में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस घटना से संबंधित वीडियो में विमान के आपातकालीन द्वार से निकालते देखा जा सकता है। एक अन्य वीडियो में लैंड करते विमान के पिछले हिस्से से काला धुंआ उठता दिखाई दे रहा है, जबकि आगे के दरवाजे से यात्री कूदते दिखाई दे रहे हैं। 

युवराज ने इन दो टीमों को बताया विश्व कप का प्रबल दावेदार

देखना चाहता था बेहतर नज़ारा, ज्वालामुखी के गड्ढे में गिरा शख्स

इस देश में फैली खतरनाक बीमारी, अब तक निगल चुकी है 1000 जिंदगियां

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -