पड़ोसियों को रातभर सोने नहीं देता था युवक, अब जेल में काटने होंगे 3 साल 5 महीने
पड़ोसियों को रातभर सोने नहीं देता था युवक, अब जेल में काटने होंगे 3 साल 5 महीने
Share:

इस दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जिनका दिमाग खुराफाती चलता है और ऐसे लोग अपने कारनामों से सभी को हैरान कर देते हैं। अब ऐसा ही कुछ किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं। जी दरअसल जो किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं उसमे एक शख्स को सिर्फ इसलिए जेल भेज दिया गया क्योंकि वो अपने पड़ोसियों को रातभर सोने नहीं देता था। इस मामले में शख्स को साढ़े तीन साल की जेल की सज़ा सुनाई गई है। जी दरअसल एक रिपोर्ट में यह सामने आया है कि यह मामला रूस का है। यहां एक शख्स अपने पड़ोसियों को कुछ अलग ही अंदाज में परेशान करता था और अब उसके चलते उसे साढ़े तीन साल की जेल की सज़ा सुनाई गई है।

शख्स 47 साल का है और वह अपने पड़ोसियों की नींद को हराम करने के लिए रात में रोज़ाना 2 घंटे तक उन्हें घोड़े के हिनहिनाने और भागने की आवाज़ सुनाता था। इस हरकत से परेशान पड़ोसी ने 50 से भी ज्यादा बार उसकी शिकायत पुलिस और स्थानीय अधिकारियों को दे दी। अंत में Yuri Kondratyev नाम के इस शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया और फिर उसे 3 साल 5 महीने की सज़ा दी गई। इस मामले को रूस के Nizhny Novgorod शहर का बताया जा रहा है। यहाँ Yuri Kondratyev अपने पड़ोसियों को परेशान करने के लिए घर में तेज़ आवाज़ में गाने बजाया करता था।

उसके बाद वह घोड़े के हिनहिनाने और दौड़ने की आवाज़ सुनाकर पड़ोसियों को परेशान करने लगा। इस दौरान जब भी पड़ोसियों ने इस बारे में शिकायत की तो शख्स ने मनोचिकित्सक का सर्टिफिकेट भी पेश कर दिया, जिसमें लिखा गया था कि वो मानसिक तौर पर बिल्कुल ठीक है। इसी के चलते उसने कई बार जुर्माना भी भरा लेकिन फिर भी वह वही हरकतें करता रहा।

शादी के बाद आमना शरीफ ने बदला था अपना धर्म, आफताब शिवदसानी के साथ भी रहा है अफेयर

जर्मनी बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों को मर्केल ने समर्थन देने का किया वादा

जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस में जर्मन चांसलर से की मुलाकात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -