युवक ने पूर्व प्रेमिका के खिलाफ दर्ज किया केस, कारण जान चौंक जाएंगे आप
युवक ने पूर्व प्रेमिका के खिलाफ दर्ज किया केस, कारण जान चौंक जाएंगे आप
Share:

मॉस्को : रुस में एक व्यक्ति ने अपनी पूर्व प्रेमिका पर खर्च किए हुए पैसे को वापस मांगा है। युवक ने करीब 600 डॉलर यानि 4200 रुपए एक्स गर्लफ्रेंड पर खर्च किए थे, अब उसने इस राशि को वापस पाने के लिए मुकदमा दायर किया है। युवक ने बताया कि यह राशि‍ उसने प्रेमिका को लुभाने के लिए क्रीमिया में रोमांटिक ब्रेक सहित अन्‍य कामों पर खर्च किए थे।

निना जुर्सकाया ने बताया कि डेटिंग और गिफ्ट्स के साथ शुरुआत में उसके संबंध अच्छे चल रहे थे, लेकिन जब वो दोनों क्रीमिया में छुट्टी मनाने गए तो उन्होने रिश्ता तोड़ दिया। दरअसल इसका कारण था युवक का उसकी प्रेमिका द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब न दे पाना। निना ने बताया कि यह एक रोमांटिक ट्रिप थी। जिसमें वह मुझे प्रपोज करने वाला था।

लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। ये मुझे अच्छा नहीं लगा और मैं वहां से चली गई। लेकिन जब निना वापस अपने घर आई तो उसे एक चौंकाने वाला सरप्राइज मिला। युवक ने कोर्ट के जरि‍ए न‍िना के पास 595 डॉलर लौटाने के लिए कोर्ट का समन भिजवाया था। उसने बताया कि हम अक्‍टूबर 2015 से कोर्ट केस लड़ रहे हैं।

उसने मेरे खिलाफ दो मुकदमे दायर किए हैं, जिसमें से एक मुझे भेजे गए मनी ट्रांसफर के लिए था और दूसरा हॉलीडे के लिए था। उसके पास इसकी रसीद थी। हांला कि कोर्ट ने युवक के दोनों केश खारिज कर दिए है और अब उसने अन्य कोर्ट में अपील किया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -