कब्रिस्‍तान से लड़कियों की लाश चुराकर ये काम करता था युवक
कब्रिस्‍तान से लड़कियों की लाश चुराकर ये काम करता था युवक
Share:

आजतक आप सभी ने कई चौकाने वाले मामलों के बारे में सुना और पढ़ा होगा। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे मामले के बारे में बताने जा रहे हैं कि सुनने के बाद आपके होश ही उड़ जाएंगे। जी दरअसल यह मामला रूस का है जहाँ के एक कुख्यात अपराधी ने शादी करने के लिए मेंटल इंस्‍टीट्यूट से रिहाई की मांग की है। जी दरअसल यह शख्‍स लड़कियों की लाश कब्रिस्‍तान से चुराकर उनको घर ले जाता था। उसके बाद उन्‍हें घर में गुड़िया के रूप में सजाकर रखता था। बताया जा रहा है उसने घर में 26 लड़कियों की लाश को रखा था।

इस शख्स का नाम Anatoly Moskvin है और एक समय में वह इतिहासविद् हुआ करता था। मिली जानकारी के तहत कोर्ट से Anatoly Moskvin ने निदेवन किया है कि उसको रूस के एक मेंटल इंस्‍टीट्यूट से छोड़ दिया जाए ताकि उसकी शादी हो सके। एक मशहूर वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, 55 साल का मोस्‍कविन रूस (Russia) की Nizhny Novgorod शहर का रहने वाला है। मोस्‍कविन साल 2011 के नवम्‍बर में गिरफ्तार हुआ था। उस समय उस पर आरोप लगा कि उसने 3 से 12 साल की उम्र की लड़कियों की 26 लाशें कब्रों से निकालीं थी। उस दौरान पुलिस ने उसका एक वीडियो भी जारी किया था। जिसमें ये लाशें सोफा के ऊपर रखी हुईं थी।

बताया जा रहा है मोस्‍कविन को रूस पैनल कोड के आर्टिकल 244 के तहत दोषी करार दिया गया था जिसमें कब्र और शवों की अपवित्रता पर सजा दिए जाने का प्रावधान है। वहीं बाद में मोस्‍कविन को मनोचिकित्‍सक के पास इलाज के लिए भेज दिया गया। वहीं उसने अपनी गिरफ्तारी के बाद दिए इंटरव्‍यू में बच्‍चों के प्रति सहानुभूति प्रकट करने की कोशिश भी की थी। इसके अलावा उसने यह भी कहा था कि उसे विश्‍वास है कि वह विज्ञान या काले जादू से इनकी जिंदगी वापस ला सकता था।

इस कपल ने ऐसा रखा बच्चे का नाम कि सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

ये है दुनिया में सबसे लंबे नाम वाली लड़की, नाम भी जान लीजिये

अरेंज मैरिज से बचने के लिए शख्स ने शहर भर में लगवा दी ये होर्डिंग्स

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -