रूस की अर्थव्यवस्था में आएगी सकारात्मक वृद्धि
रूस की अर्थव्यवस्था में आएगी सकारात्मक वृद्धि
Share:

मास्को : रूस की अर्थव्यवस्था में अगले साल 2.3 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि होने की उम्मीद है। रूस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। रूस के आर्थिक विकास मामलों के मंत्री एलेक्सी उलयूकेव ने सोमवार को बेलारूस के शहर ब्रेस्ट में रूस और बेलारूस के आर्थिक विकास मामलों के मंत्रियों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए यह अनुमान जताया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, उलयूकेव ने तेल के 60 डॉलर प्रति बैरल की औसत कीमत के आधार पर यह अनुमान जताया। महंगाई दर में गिरावट रूस की अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत हैं।

ऐसा अनुमान है कि एक अगस्त तक देश की महंगाई दर 15.7 से 15.8 प्रतिशत तक लुढ़क जाएगी। सेंट्रल बैंक ऑफ रूस के मुताबिक, "इस साल के अंत तक महंगाई दर 10 से 10.5 प्रतिशत के बीच में रहेगी। 2016 की पहली तिमाही के अंत में यह वापस सात प्रतिशत पर आ जाएगी।" उन्हें विश्वास है कि रूस की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है और मासिक आधार पर मंदी लगभग पूरी हो गई है। कई पश्चिमी देशों ने यूक्रेन संकट में रूस की कथित भूमिका को लेकर उस पर कई पाबंदियां लगाई हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -