रूस ने माना - उत्तर कोरिया के साथ विवाद का हो सभ्य समाधान
रूस ने माना - उत्तर कोरिया के साथ विवाद का हो सभ्य समाधान
Share:

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर कोरिया द्वारा किए जाने वाले मिसाईल परीक्षणों को लेकर कहा कि, कोरियाई परमाणु मसले के ही साथ विभिन्न विवादों को हल करने के मार्ग दूसरे भी हो सकते हैं। इन सभ्य तरीकों की हमें तलाश करनी होगी। रूस इस बात का पक्ष लेता रहा है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने परमाणु परीक्षण की निंदा करते हुए कहा कि, वह यूएन के प्रतिबंधों का पालन करता है मगर उत्तर कोरिया को लेकर वह यह कहना चाहता है कि, उत्तर कोरिया से जुड़े विवादों को सुलझाने का और भी कोई तरीका हो सकता है।

उनका कहना था कि, मारा यह दृढ़ विश्वास है कि चाहे कितनी भी जटिल समस्याए जैसे सीरिया, लीबिया, कोरियाई प्रायद्वीप या यूक्रेन की, इसे अलग - थलग करने के बजाए सुलझाना चाहिए। इससे पहले व्हाइट हाउस ने कहा था कि, अमेरिका उत्तर कोरिया पर अधिकतम आर्थिक और कूटनीतिक दबाव डालना जारी रखेगा।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप विभिन्न तरह के विकल्पों पर चर्चा कर चुके हैं। उत्त्र कोरिया को चेतावनी दिए, जाने के बाद और दूसरे प्रयास भी किए जा रहे हैं। इस मामले में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने कहा कि ट्रंप के पास एक अतुलनीय टीम है और, अंतरराष्ट्रीय मंच पर उसने गठबंधन सहयोगियों और दुश्मनों का सामना करके शानदार सफलतायें हासिल की हैं।

ट्रंप ने दिए अमेरिकी विदेश मंत्री को शांति के प्रयास करने के निर्देश

परमाणु मिसाइल गठजोड़ पर सख्त कार्रवाई हो - भारत

कानपुर के व्यापारियों ने लगाया विवादित पोस्टर

अमेरिका कर रहा है उत्तर कोरिया पर हमले की तैयारी!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -